बैतूल अपडेट

Betul Crime News : चार महीने पहले हुई चोरी का नहीं लगा सुराग, आर्मी जवान के घर फिर बोला धावा, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

Betul Crime News: There was no clue of the theft that happened four months ago, the army jawan's house was attacked again, CCTV cameras were also broken

Betul Crime News : चार महीने पहले हुई चोरी का नहीं लगा सुराग, आर्मी जवान के घर फिर बोला धावा, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

जिला मुख्यालय के समीप बैतूल कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम खेड़ी में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोर एक बार फिर सक्रिय हो गये है। वे बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी का नतीजा है कि चार माह पहले हुई एक चोरी का अभी तक सुराग लगा नहीं है और उसी घर में चोरों ने एक बार फिर चोरी कर डाली।

प्राप्त जनकारी के अनुसार आर्मी में आसाम में पदस्थ जवान शिवम राठौर के निवास पर 16 फरवरी को चोरी हुई थी। जिसमें अज्ञात चोरों ने लाखों रूपये के सोने के जेवरात चोरी कर ले गए थे। लेकिन, चोरी का अब तक पता नहीं चल पाया। पुलिस की कार्यप्रणाली को देख आर्मी जवान ने घर में चार सीसीटीवी कैमरा भी लगा लिए थे। इन सबके बावजूद 20 जून की रात एक बार फिर उनके घर चोरी हो गई।

Betul Crime News : चार महीने पहले हुई चोरी का नहीं लगा सुराग, आर्मी जवान के घर फिर बोला धावा, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

बताया जाता है कि पहले उन्होंने दीवार फांदकर सीसीटीवी कैमरे तोड़ना शुरू किया। उन्हें तोड़ने के बाद सामने के गेट का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और दो गोदरेज की अलमारी के गेट तोड़कर सामान बिखेर दिया। अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। वहीं सीसीटीवी से कनेक्टेड एलसीडी हार्ड डिक्स भी चोरी कर ले गए। परिजनों ने बताया कि अभी पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी है। जिससे क्या-क्या सामान चोरी हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। फिर भी परिजनों का कहना है कि चोरी लाखों में हो सकती है। इधर प्रेमनगर वासी चोरी की घटना से दहशत में हैं।

इधर परिजनों की पुलिस में रिपोर्ट के बाद कोतवाली बैतूल से डाग स्क्वायड और पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई है। चोरी की पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button