ब्रेकिंग न्यूज

Holiday News : गोवर्धन पूजा के बाद अब इस त्योहार पर भी अवकाश

Holiday News : मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए गोवर्धन पूजा पर अवकाश की घोषणा पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर चुके हैं। इसके अलावा बैतूल जिले के कर्मचारियों को अब एक और अवकाश मिल गया है। यह स्थानीय अवकाश देवउठनी ग्यारस के लिए घोषित किया गया है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

Holiday News : गोवर्धन पूजा के बाद अब इस त्योहार पर भी अवकाश

दीपावली पर कर्मचारियों को मिलेगी लगातार चार दिनों की छुट्टी

Holiday News : मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए गोवर्धन पूजा पर अवकाश की घोषणा पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कर चुके हैं। इसके अलावा बैतूल जिले के कर्मचारियों को अब एक और अवकाश मिल गया है। यह स्थानीय अवकाश देवउठनी ग्यारस के लिए घोषित किया गया है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

बैतूल जिले में 12 नवंबर, 2024 मंगलवार को देवउठनी एकादशी/तुलसी विवाह का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उल्लेखनीय हैं कि पूर्व आदेश अनुसार कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने 1 नवंबर गोवर्धन पूजा का स्थानीय अवकाश घोषित किया था। चूंकि मध्यप्रदेश शासन द्वारा गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

उत्साह के साथ मना सकेंगे पर्व

इसके चलते कलेक्टर ने 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अब उसके स्थान पर 12 नवंबर देवउठनी एकादशी को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इससे सरकारी कर्मचारी भी उत्साह के साथ यह त्योहार मना सकेंगे।

गोवर्धन पूजा पर भी रहेगी छुट्टी

पहले केवल लक्ष्मी पूजा के दिन ही अवकाश रहता था। कई कर्मचारियों का पैतृक गांव या शहर दूर रहने के कारण त्योहार मना कर अगले दिन कार्य पर वे उपस्थित नहीं हो पाते थे। इसके चलते मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहले ही गोवर्धन पूजा का भी अवकाश घोषित कर दिया था।

कर्मचारियों को लगातार 4 दिन छुट्टी

इधर दीपावली पर्व पर सरकारी कर्मचारियों को लगातार 4 दिन छुट्टी मनाने का मौका मिलेगा। दिवाली पर 31 अक्टूबर को पहले ही सार्वजनिक अवकाश है। इसके बाद 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए छुट्टी घोषित की जा चुकी है। इसके पश्चात शनिवार और रविवार को भी अवकाश है। रविवार को प्रदेश सरकार ने भाई दूज का अवकाश भी घोषित किया है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button