बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
भीषण हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो मासूम बच्चों सहित 4 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा घायल, देवकाम से वापस लौट रहे थे ग्रामीण

बैतूल जिले के भीमपुर के पास रविवार-सोमवार की रात में एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें 2 मासूम बच्चों और 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 25-26 लोग घायल हो गए। यह लोग देवकाम के लिए गए थे। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। घटना भीमपुर के आदर्श धनोरा के पास बागदेव की बताई जा रही है। घायलों को भीमपुर अस्पताल पहुंचाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श धनोरा निवासी ग्रामीण केसिया के पास स्थित धार्मिक स्थल नाला देव गए थे। कार्यक्रम निपटने के बाद यह लोग वापस लौट रहे थे। इसी बीच आदर्श धनोरा के पास बागदेव नामक स्थान पर अज्ञात कारणों से ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई।

इस हादसे में ट्रॉली में दबने से आदर्श धनोरा निवासी शांति लाल सिंह (33), कला साहबू (55), करिश्मा लाल सिंह (6) और खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी निहाल मनीष इवने (8) की मौत हो गई। इस हादसे में 25-26 लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को भीमपुर अस्पताल पहुंचाया।जहां उनका इलाज चल रहा है।



