ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेश

Gold-Silver Price Today: नवरात्रि के पहले सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट, यही है खरीदारी का सही मौका

Sone Chandi ka bhav
Image: google image

Gold-Silver Price Today: नवरात्रि के पहले सोना-चांदी के दामों (Gold-Silver Price Today) में भारी गिरावट आई है। त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी के रेट (Gold silver latest rates) में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। भारत में सोने की कीमतें 6 महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गई हैं।

बता दें कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।

बीते एक सप्ताह में कितना बदला सोने का रेट

  • 12 सितंबर, 2022- 50,863 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 13 सितंबर, 2022- 50,676 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 14 सितंबर, 2022- 50,300 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 15 सितंबर, 2022- 49,926 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 16 सितंबर, 2022- 49,341 रुपये प्रति 10 ग्राम

बीते एक सप्ताह में कितना बदला चांदी का रेट

  • 12 सितंबर, 2022- 55,937 रुपये प्रति किलोग्राम
  • 13 सितंबर, 2022- 57,270 रुपये प्रति किलोग्राम
  • 14 सितंबर, 2022- 56,350 रुपये प्रति किलोग्राम
  • 15 सितंबर, 2022- 56,330 रुपये प्रति किलोग्राम
  • 16 सितंबर, 2022- 55,144 रुपये प्रति किलोग्राम

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की साप्ताहिक कीमतों में गिरावट आई है। इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 1522 रुपये की भारी गिरावट आई है। वहीं, चांदी का भाव 793 रुपये गिरा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (12 से 16 सितंबर) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट सोना का रेट 50,863 था, जो शुक्रवार तक यह घटकर 49,341 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। बीते एक सप्ताह में चांदी की कीमत 55,937 से घटकर 55,144 रुपये प्रति किलो हो गई।

ऐसे पता की जाती है सोने की शुद्धता | This is how the purity of gold is determined

आज के समय में नकली वस्‍तुओं का चलन बढ़ गया है। ऐसे में सोने और चांदी खरीदने से पहले इसकी शुद्धता की जांच की जाना बेहद जरूरी हो जाता है। ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीका होता है। इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं। इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता को पहचाना जा सकता है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है। ज्वेलरी पर हॉलमार्क लगाना अनिवार्य है। 24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है। उस पर 999 अंक दर्ज होगा। हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

हॉलमार्क का रखें ध्यान | Keep in mind the hallmark

लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

अलग-अलग कैरेट में सोने की क्‍वालिटी में क्‍या है फर्क? | Quality of gold in different carats?

मार्केट में अलग-अलग कीमत के सोना मिलता है, लेकिन क्‍या इसकी असल वजह आपको पता है। दरअसल, सोने की शुद्धता की परख कैरेट के आधार पर की जाती है। 24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं। इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है। इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है। 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। अन्य 8.33 प्रतिशत में दूसरे धातु होते हैं। वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है और 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है।

मिस्ड कॉल से पता करिए सोने-चांदी का भाव | Know the price of gold and silver by missed call

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं।

News Source : News 18, zeenews.india

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button