मध्यप्रदेश अपडेट

5th-8th Result 2024 : परीक्षा नहीं दे पाए और अनुत्तीर्ण बच्चों के लिए फिर से होंगे इम्तेहान

5th-8th Result 2024 : पांचवीं में 99.09 और आठवीं में 98.70 प्रतिशत के साथ चिचोली रहा अव्वल, कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने दी शुभकामनाएं और बधाई

5th-8th Result 2024 : बैतूल। बैतूल जिले के विकासखण्ड चिचोली की कक्षा 5 वीं का परीक्षा परिणाम 99.09 प्रतिशत एवं कक्षा 8वीं का परिणाम 98.70 प्रतिशत रहा। यह जिले में प्रथम स्थान पर हैं।

चिचोली ब्लॉक की इस उपलब्धि पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन द्वारा विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार बोर्ड पेटर्न पर आधारित कक्षा 5वीं एवं 8वीं की वार्षिक परीक्षा-2024 का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया।

पांचवीं कक्षा का ऐसा रहा नतीजा (5th-8th Result 2024)

घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा 5वीं में 23 हजार 935 दर्ज बच्चों में से 23 हजार 364 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 21 हजार 866 बच्चें परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।

ग्रेड ए व ए+ बच्चों की संख्या 5777 रही। परीक्षा परिणाम 93.59 प्रतिशत एवं ग्रेड ए व ए+ बच्चों का प्रतिशत 24.73 रहा। राज्य स्तर पर कक्षा 5 वीं में बैतूल जिला 22वीं रैंक पर रहा।

इस प्रकार सत्र 2022-23 की तुलना में सत्र 2023-24 में परीक्षा परिणाम में 11.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जिले ने 33वीं रैंक से 22वीं रैंक हासिल की।

कक्षा आठवीं का यह परिणाम (5th-8th Result 2024)

कक्षा 8 वीं में 24 हजार 715 दर्ज बच्चों में से 23 हजार 938 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए एवं 21 हजार 957 बच्चे परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। जिसमें ग्रेड ए व ए+ बच्चों की संख्या 7055 रही।

परीक्षा परिणाम 91.72 प्रतिशत एवं ए व ए+ बच्चों का प्रतिशत 29.47 रहा। राज्य स्तर पर कक्षा 8वीं में बैतूल जिला 16 वीं रैंक पर रहा।

इस प्रकार सत्र 2022-23 की तुलना में सत्र 2023-24 में परीक्षा परिणाम में 19.67 प्रतिशत की वृद्धि हुई और जिले ने 41वीं रैंक से 16 वीं रैंक हासिल की।

पुन: आयोजित होगी परीक्षा (5th-8th Result 2024)

सत्र 2023-24 में जो बच्चें परीक्षा में अनुपस्थित थे एवं मुख्य परीक्षा 2024 में जिन विषयों में अनुत्तीर्ण हुए हंै उन बच्चों की पुन: परीक्षा जून-जुलाई 2024 में आयोजित की जायेंगी।

इस हेतु प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया है कि उक्त श्रेणी के बच्चों की माह जून 2024 में परीक्षा की तैयारी कराकर पुन: परीक्षा में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button