Redmi Note 11 Pro+ 5G: रेडमी ने घटा दी अपने इस फोन की कीमत, मिलता है 108MP कैमरा, 67 वॉट फास्ट चार्जिंग और भी गजब फीचर्स

Redmi Note 11 Pro+ 5G: भारत का सबसे पापुलर ब्रांड Xiaomi ने अपने Redmi Note 11 Pro+ की कीमत में कटौती की है। अब ये फोन और भी कीफायती दाम पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो रहा है। यदि आप इस फोन को खरीदना चाहते है तो कंपनी की ओर से इस पर एक्सजेंच ऑफर भी दिया जा रहा है। तो चलिए जानते है इस फोन की कीमत और स्पेशिफिकेशन,
बता दें कि ये Redmi Note 11 Pro+ तीन वेरिएंट में आता है और इन सभी की कीमत में गिरावट आई है। 6GB रैम वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की गिरावट आई है, जबकि दो 8GB रैम वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती हुई है। नई कीमत कंपनी की वेबसाइट पर पहले से ही ऑनलाइन जारी कर दी गई हैं।
Redmi Note 11 Pro+ 5G Price
बता दें कि प्राइस कट के बाद फोन के 6जीबी रैम वाले वेरिएंट को आप 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, फोन के 8जीबी रैम+128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 20,999 रुपये में उपलब्ध है। अगर आप रेडमी नोट 11 प्रो+ के 8जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको 24,999 रुपये की बजाय केवल 22,999 रुपये ही खर्च करने होंगे।

Redmi Note 11 Pro+ 5G Specifications
कंपनी ने Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया है। इसका रेजलूशन 1080×2400 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। साथ ही, डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 5 का सपोर्ट मिलता है।
सीमलेस फंक्शनिंग और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Note 11 Pro+ 5G में ऑक्टा-कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलता है। वहीं, यह डिवाइस 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है।

Redmi Note 11 Pro+ 5G Camera
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इनमें 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है, जो 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
एक्सचेंज ऑफर में इतने में मिलेगा फोन
अगर आप नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो रेडमी का यह फोन खरीद सकते हैं। प्राइस कट के अलावा कंपनी इस फोन पर कई और आकर्षक ऑफर्स भी दे रही है। HDFC बैंक का कार्ड का इस्तेमाल करके फोन खरीदन वाले ग्राहकों 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा फोन पर 16,500 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है। स्मार्टफोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।



