टेक/ऑटो

BSNL Best Recharge Plans: बीएसएनएल ने लॉन्च किए 300 दिन और 12 महीने वाले 2 शानदार रिचार्ज प्लान्स, कीमत बेहद कम

BSNL: भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने किफायती और आकर्षक प्लान्स से अन्य निजी कंपनियों की हालत खराब कर रखी है। बीएसएनएल के पास एक से बढ़ कर एक सस्ते और उपयोगी प्लान्स मौजूद हैं। इनमें से किसी से भी यूजर अपनी जरुरत के अनुसार चुन सकते हैं। चाहे कम समय के प्लान हो या फिर लंबी अवधि के प्लान, सभी में बीएसएनएल अपनी प्रतिद्वंद्वी निजी कंपनियों पर भारी पड़ता है।

अभी तक हमने बीएसएनएल के कम समय के किफायती वैलिडिटी प्लान्स के बारे में चर्चा की थी। अब इसके लंबी अवधि वाले वैलिडिटी प्लान्स के बारे में जानेंगे। लंबी अवधि के यह प्लान्स भी इतने सस्ते और सुविधाओं से भरे पड़े हैं कि अन्य कंपनियों के लिए इतनी सुविधाएं देना संभव ही नहीं है। यही कारण है कि बीएसएनएल के यह प्लान्स भी यूजर्स के पसंदीदा प्लान बने हुए हैं।

बीएसएनएल के पास लंबी अवधि के 2 वैलिडिटी प्लान्स है। इनमें से पहला है 797 रुपये का। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 300 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। मतलब, एक बार रिचार्ज कराने के बाद 300 दिनों तक दूसरे किसी रिचार्ज की जरुरत नहीं पड़ती। हालांकि ऐसा नहीं है कि केवल वैलिडिटी भर इस प्लान में बढ़ेगी, बल्कि इसमें कॉलिंग और डेटा की सुविधा भी मिलती है।

797 रुपये वाले इस प्लान में 300 दिनों तक ही अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इन 300 दिनों तक यूजर किसी भी नेटवर्क पर जितनी चाहे उतनी बातें कर सकता है। इसके लिए अलग से किसी रिचार्ज की जरुरत नहीं है। इसके अलावा रोजाना 2जीबी का डेटा भी इस प्लान में मिलता है। यानी इस प्लान से कॉलिंग के साथ-साथ इंटरनेट से जुड़े काम भी किए जा सकते हैं।

इसके अलावा बीएसएनएल का दूसरा लंबी अवधि का प्लान है 1198 रुपये का। यह प्लान पूरे 12 महीनों के लिए है। हालांकि इसमें थोड़ी लिमिटेशन है। इसमें 12 महीनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं है बल्कि हर महीने 300 मिनट तक कॉलिंग की जा सकेगी। यह भी अन्य निजी कंपनियों से ज्यादा ही है। इसके अलावा 3जीबी डेटा प्रति माह के लिए मिलेगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button