Betul Crime News: रात में पिकअप वाहन से गोवंश की तस्करी, तीन ने दम तोड़ा; अवैध कोयले का परिवहन कर रहा वाहन भी किया जब्त

▪️ नवील वर्मा, शाहपुर
Betul Crime News: बैतूल जिले के थाना शाहपुर (Shahpur Police Station) की पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अर्जुन गोंदी के जंगल तरफ एक पिकअप वाहन गया है। जिसमें गोवंश भरा हुआ है और कत्लखाने जा रहा है। मुखबिर सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी शाहपुर द्वारा टीम को मौके पर भेजा गया। फॉरेस्ट नाके के आगे अर्जुन गोंदी के जंगल में एक पिकअप वाहन आता दिखा। पुलिस की गाड़ी देख कर उक्त वाहन चालक अपनी गाड़ी को रोक कर घुमाने का प्रयास करने लगा। लेकिन, जगह न होने के कारण गाड़ी घूम नहीं पाई। इस पर वाहन चालक एवं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए गाड़ी छोड़कर भाग गए।
Also Read: OPPO New Phone: ओप्पो का ये फोन देख भूल जाएंगे iphone, देखें फीचर्स
गाड़ी को चेक करने पर पिकअप वाहन में 12 गोवंश मुंह, पैर बंधे होकर ठूंस-ठूंस कर क्रूरता पूर्वक भरे हुए पाए गए। जिसमें से 3 गोवंश की मृत्यु हो गई थी। जीवित गोवंश को तत्काल सुरक्षित गोशाला पहुंचाया गया। मृत गोवंश का पीएम करवाया गया। वाहन चालक एवं उसके साथी के विरुद्ध थाना शाहपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। वाहन को जप्त कर थाना सुरक्षार्थ रखा गया।

इसके बाद एक और मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन बरेठा तरफ आ रहा है जिसमें अवैध कोयला भरा हुआ है। जिसे बरेठा जोड़ पर पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर रोका गया। चेक करने पर पिकअप वाहन में कोयला भरा हुआ पाया गया। जिसके संबंध में चालक से कागजात पूछे गए तो उसने कोई कागजात नहीं होना बताया। अवैध कोयला होने से अपराध कायम कर अवैध कोयले से भरे वाहन को जप्त किया एवं वाहन चालक चैतराम वरकड़े एवं साथी गुलाब धुर्वे दोनो निवासी चोरडोंगरी को गिरफ्तार किया गया। जिन्होंने कोयला बागडोना के रवि मार्सकोले द्वारा भरवाकर दिया जाना बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



