बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : कार ने मारी टक्कर, छह फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, उड़े परखच्चे, चालक घायल

  • विजय सावरकर, मुलताई
    छिंदवाड़ा हाईवे पर ग्राम चिखली कला के पास मार्ग से जा रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक मार्ग के किनारे स्थित लगभग 6 फीट गहरी खंती में जाकर गिरी। दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक चालक घायल हो गया।

    शुक्रवार दोपहर में ग्राम मयावाडी निवासी शिव कुमार पिता ओझा सलामे (30) ग्राम मयावाडी से दुनावा की ओर बाइक लेकर जा रहा था। दोपहर 3.30 बजे के लगभग छिंदवाड़ा हाईवे पर ग्राम चिखली कला के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने मार्ग से जा रही अज्ञात कार ने शिव कुमार की बाइक को टक्कर मार दी।

    Accident : नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने खाई 3 पलटी, तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर

    तेज गति से जा रही कार की टक्कर से बाइक मार्ग के किनारे स्थित लगभग 6 फीट गहरी खंती में जाकर गिरी। दुर्घटना में शिवकुमार के चेहरे और हाथ पर चोट आई। दुर्घटना की सूचना पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के डॉ. कमलेश रघुवंशी और पायलट ने घायल शिवकुमार को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया। जहां शिवकुमार का उपचार किया गया।

    Death in accident : परासिया स्टेट हाइवे पर स्कूटी फिसलने से युवक की मौत, इधर नेशनल हाइवे पर कुत्ता बीच में आने से बाइक सवार घायल

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button