स्वास्थ्य अपडेट

Dates Benefits: रोजाना खाना चाहिए भीगे हुए खजूर, शरीर को मिलेंगे चमत्‍कारिक फायदें, जानें सही समय और तरीका

Dates Benefits, The Health Benefits of Dates, Health Benefits of Dates, 8 Proven Health Benefits of Dates, top 10 health benefits of dates, benefits of dates for women's periods, benefits of dates with milk at night, eating dates at night benefits, dates fruit, benefits of dates for women's skin, medjool dates benefits, how many dates to eat per day, Top 5 health benefits of dates, Health Benefits Of Dates And Date Recipes,

Dates Benefits: रोजाना भीगे खजूर खाने से मिलते हैं अनगिनत फायदे
Source: Credit – Social Media

Dates Benefits: सेहतमंद और हेल्‍दी रहने के लिए लिए फलों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। फलों में वो सभी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के बेहतर और मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं। ऐसा ही एक जबरदस्त फल खजूर है। खजूर में मिठास होती है और यही वजह है कि इसका इस्तेमाल चीनी की जगह एक स्वस्थ विकल्प के तौर पर किया जा सकता है। अगर बात करें खजूर के पोषक तत्वों की तो यह कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक और मैंगनीज सहित विभिन्न पोषक तत्वों का भंडार है। खजूर खाने के फायदे भी बहुत हैं। इस पोषक तत्वों से भरपूर फल में विभिन्न प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

हेल्‍दी रहने के लिए अच्‍छी लाइफस्‍टाइल का होना हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। अच्‍छी डाइट, एक्‍सरसाइज, भरपूर नींद और जल्‍दी उठना लाइफस्‍टाइल से जुड़े कुछ बदलाव हैं जो आपको हेल्‍दी और तनाव मुक्त रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा, आप खजूर को डाइट में शामिल करके भी हेल्‍दी रह सकते हैं, जो कई फायदे दे सकता हैं।

इसे सुबह खाली पेट खाना कई लोगों के मॉर्निंग रुटीन का हिस्‍सा है। आप इसे रात-भर पानी में भिगोकर या कच्‍चा भी खा सकते हैं। लेकिन इसे आपको रोजाना खाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि इससे आपकी हेल्‍थ को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।

Dates Benefits: रोजाना भीगे खजूर खाने से मिलते हैं अनगिनत फायदे
Source: Credit – Social Media

खजूर खाने के फायदे (Dates Benefits)

एनीमिया में अच्छा

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी हो वे खजूर का सेवन कर सकते हैं। इसमें अत्यधिक मात्रा में आयरन (Iron) पाया जाता है। आयरन शरीर के बेहतर रक्त प्रवाह के लिए जिम्मेदार है और सेहत को अच्छा रखता है।

ब्लड प्रेशर में अच्छा (Dates Benefits)

खजूर में पौटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को कम करने में असरदार है। वे लोग जो ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं खजूर को अपने खानपान में शामिल कर सकते हैं।

कॉलेस्ट्रोल करें कम

भीगे खजूर बैड कॉलेस्ट्रोल को कम करने में असरदार हैं। हाई कॉलेस्ट्रोल के मरीज खजूर का सेवन करें। यह रक्त वाहिनियों में कॉलेस्ट्रोल (Cholesterol) जमने से रोकता है जिससे दिल की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है।

खजूर को भिगोकर खाने के फायदें

खजूर को भिगोने से उनमें मौजूद टैनिन या फाइटिक एसिड निकल जाता है जिससे उसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित करना आसान हो जाता है। भिगोने से इन्हें पचाना भी आसान हो जाता है। तो अगर आप खजूर का स्वाद लेना चाहते हैं और उनसे पोषण भी अवशोषित करना चाहते हैं, तो उन्हें खाने से पहले रात भर (8-10 घंटे) भिगो दें।

खजूर बच्चों के लिए कितना फायदेमंद

बच्चों के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए खजूर सबसे अच्छा है। कम वजन वाले, कम हीमोग्लोबिन (आयरन) और कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों प्रतिदिन एक मीठा खजूर खाना चाहिए। इसे 2-3 महीने के समय तक जारी रखा जा सकता है।

एक बार में कितना खजूर खाएं? (Dates Benefits)

  • अगर आप पहली बार खजूर खाना शुरू कर रहे हैं तो 2 से शुरुआत करें और फिर नियमित तौर पर भीगे हुए 4 खजूर खा सकते हैं।
  • अगर आपका पाचन तंत्र अच्छा है और आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रोज 4 खजूर का सेवन करें।
  • बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन बढ़ाने और आयरन की कमी को दूर करने के लिए 2-3 महीने तक बच्चों को लगातार खजूर का सेवन करवा सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button