मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes In Hindi : गर्मी शुरू हो गई है कृपया जब भी फ्रिज से पानी निकाल कर पियें, तो वापस भर के रख दे

Funny Jokes In Hindi: Summer has started, please take out water from the fridge and put it back.

Funny Jokes In Hindi: पिता - बेटा, अमेरिका में 15 साल के बच्‍चे भी अपने पैरों पर खड़े हो जाते है,

Funny Jokes In Hindi: सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है। सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। इसका कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

1. गर्मी शुरू हो गई है
कृपया जब भी फ्रिज से पानी
निकाल कर पियें, तो वापस भर के
रख दे….
नही तो लेक्‍चर पानी से शुरू होगा
और मोबाइल, पढ़ाई
पर जाके खत्‍म होगा ।।

2. बस में कॉलेज की लड़कियों चढने से बस
भर गयी…. और पप्‍पू नीचे रह गया….!
कंडक्‍टर – नो मोर…नो मोर…!
पप्‍पू – साले मोरनी – चढा ली,
और हम आये तो नो मोर नो मोर…!

3. गणित से परेशान एक विद्यार्थी
गुरी जी से –
अगर शून्‍य की खोज आर्यभट्ट
ने की थी,
और आर्यभट्ट का जन्‍म कलयुग
में हुआ,
तो उससे पहले 100 कौरव और
रावण के 10 सर की गिनती
किसने की थी?
गुरू जी अवकाश लेकर उत्त्‍ार की
खोज में भटक रहे हैं

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button