बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अब बैठे ठाले नहीं हो सकेगी नौकरी, कॉलेजों और छात्रावासों का करना होगा निरीक्षण

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    अब उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी एसी दफ्तरों में बैठ-बैठ कर ही नौकरी नहीं कर पाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्राचार्यों को सभी महाविद्यालय, छात्रावास और विभागीय कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करना होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।

    जिले के अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य माह में दो बार जिले के अधीनस्थ महाविद्यालयों/छात्रावासों का निरीक्षण करेंगे। क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक माह में पाँच बार संभाग के अधीनस्थ महाविद्यालयों/छात्रावासों का निरीक्षण करेंगे। उच्च शिक्षा संचालनालय के अधिकारी और विभाग के मंत्रालयीन अधिकारी माह में एक बार महाविद्यालयों, छात्रावासों, विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे।

    निरीक्षण में संबंधित अधिकारी शैक्षणिक/गैर शैक्षणिक स्टाफ की उपस्थिति, कक्षावार समय-सारणी का पालन, विषयवार शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात, परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, महिला शौचालय की व्यवस्था, छात्राओं के लिए कॉमन रूम, पुस्तकालयों में पुस्तकों की पर्याप्त संख्या एवं सुचारू वितरण, छात्रावास व्यवस्था, क्रीड़ा सुविधाएँ, एनसीसी/एनएसएस गतिविधियाँ, हितग्राहीमूलक योजनाओं का प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन, विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था, कार्यालय संबंधी व्यवस्था, निर्माण कार्यों की स्थिति तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन आदि बिन्दुओं पर अवलोकन करेंगे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button