मनोरंजन अपडेट

Funny Jokes: वीरू-सुना है कि शादियां आसमान में ही तय हो जाती हैं, जय का जवाब सुन नहीं रूकेंगी हंसी…

Funny Jokes: Veeru- I have heard that marriages are arranged in heaven, I will not stop laughing after hearing Jai's answer...

Funny Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। 

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Funny Jokes)

बंटी- नर्स बार-बार कह रही थी,
डरो मत कुछ नहीं होगा
हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा।
ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है।
सोनू- तो इसमें डरने की क्या बात है?
सही तो कह रही थी।
बंटी- अबे, वो मुझसे नहीं डॅाक्टर से कह रही थी…

वीरू- सुना है कि शादियां आसमान
में ही तय हो जाती हैं,
जय- बिल्कुल ठीक, लेकिन यह भी
याद रखना कि
तूफान और बिजली भी आसमान
से ही कड़कती हैं…

पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है
पत्नी- क्या गलतफहमी?
पति- यही, ”कि मैं सो रहा था”
तब से वाकई में पति की नींद गायब है…

एक आदमी अपनी पत्नी को डिलीवरी
के लिए अस्पताल लेकर गया,
अस्पताल ने 20,000 रुपये मांगें,
आदमी बोला-अगर दो बच्चे जुड़वा हो गये,
तो कितनी छूट दोगे?

आज मैंने पेरासिटामोल की
गोली को बेवकूफ
बना डाला
बिना बुखार के ही गोली खा ली,
अब वो पूरे शरीर में बुखार
ढूंढती फिरेगी

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button