IMD Alert : अगले 24 घंटों में इन जिलों में फिर बारिश की चेतावनी, फसलों को पहुंचेगा खासा नुकसान
IMD Alert: Warning of rain again in these districts in the next 24 hours, crops will suffer significant damage

IMD Alert : मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे में प्रदेश के दर्जनों जिलों में फिर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश हुई है।
करीब एक सप्ताह पहले तक प्रदेश के कई जिलों में 4 से 5 दिनों तक मौसम बिगड़ा रहा था। उस दौरान विभिन्न स्थानों पर बेमौसम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई थी। उससे किसानों की फसल तबाह हो गई थी और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था। उस नुकसान की अभी भरपाई भी नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर किसानों की पकी हुई फसल कटकर घर या गोदाम में पहुंची भी नहीं है। इस बीच एक बार फिर प्रदेश में मौसम खराब हो गया है।
- Also Read : LPG Price Today: ₹103 महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर के घट गए दाम देखें, ताजा रेट
मौसम केन्द्र भोपाल ने शुक्रवार को जारी बुलेटिन में फिर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शहडोल संभाग (के जिलों अनूपपुर, शहडोल, उमरिया), जबलपुर संभाग (के जिलों जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडोरी) और रीवा संभाग (के जिलों रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली) में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।
- Also Read : Hairstyle For Girls: 12 आसान हेयर स्टाइल बनाएं बहुत ही कम समय में, जो देंगी हर आउटफिट में सुदंर लुक
इसी तरह भोपाल संभाग (के जिलों भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर तथा विदिशा), नर्मदापुरम संभाग (के जिलों नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा), सागर संभाग (के जिलों सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, निवारी), चंबल संभाग (के जिलों श्योपुर, मुरैना, भिंड) और ग्वालियर संभाग (के जिलों ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर) में तथा खंडवा, खरगौन, बडवानी, बुरहानपुर, नीमच एवं मंदसौर जिलों मेंहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।
- Also Read : Chacha Chachi Funny Video : खेत किनारे चाची ने चाचा को उठा-उठा कर पटका, फिर चाचा…. देखें वीडियो
IMD Alert ! यहां बिजली गिरने की चेतावनी
इसके अलावा मौसम विभाग ने प्रदेश के 3 संभागों के जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शहडोल शहडोल संभाग (के जिलों अनूपपुर, शहडोल, उमरिया), जबलपुर संभाग (के जिलों जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडोरी) और रीवा संभाग (के जिलों रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली) में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात हो सकता है तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
- Also Read : IPL 2023 Memes: आज से शुरू हो रहा आईपीएल, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, देखें एक से बढ़कर एक फनी पोस्ट
वज्रपात का यहां भी है खतरा IMD Alert
उपरोक्त जिलों के अलावा नर्मदापुरम संभाग (के जिलों नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा), सागर संभाग (के जिलों सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, निवारी), चंबल संभाग (के जिलों श्योपुर, मुरैना, भिंड) और ग्वालियर संभाग (के जिलों ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर) के अलावा खंडवा, रायसेन, विदिशा, सीहोर, बुरहानपुर, नीमच एवं मंदसौर जिलों में भी वज्रपात की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात हो सकता है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
इन स्थानों पर दर्ज की गई वर्षा
एक दिन पहले भी प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम, शहडोल, चंबल, सागर, ग्वालियर, रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर एवं जबलपुर उज्जैन संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के पुष्पराजगढ़ में 2 सेंटीमीटर, कोतमा, अनूपपुर, नारायनगंज, जैतहरी और बुढार में 1-1 सेंटीमीटर बरिश दर्ज की गई है।



