बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटस्वास्थ्य अपडेट
good initiative : ग्राहकों की सेहत का भी ध्यान रख रही यह पेट्रोलियम कंपनी, बैतूल में किया यह खास आयोजन

बैतूल में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (bpcl) द्वारा अपने ग्राहकों के लिए आहूजा पेट्रोल पम्प इटारसी रोड सदर पर फ्री हेल्थ चेकअप कैंप (health checkup camp) लगाया गया। इस कैम्प में विशेष रूप से पधारे कम्पनी के सेल्स अधिकारी श्री विभोर ने बताया कि हमारी कम्पनी द्वारा लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए अपने आउट्लेट्स पर इस तरह के फ्री चेकअप कैम्प लगाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज आहूजा पेट्रोल पम्प पर यह हेल्थ कैम्प लगाया गया। यहाँ आहूजा पेट्रोल पम्प के सभी ग्राहकों, ट्रक मालिकों, ड्राइवर, क्लीनर व पम्प के आस-पास रहने वाले सभी लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही सभी लोगों का बीपी, शुगर टेस्ट कर एनर्जी ड्रिंक्स व फ्रूट्स के साथ मेडिसिन भी वितरित की गई।

इस अवसर पर राजेश आहूजा ने वहाँ आए सभी लोगों का स्वागत व आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि भारत पेट्रोलियम व श्री विभोर के हम विशेष आभारी हैं, जिन्होंने ऐसे नेक कार्य के लिए आहूजा पेट्रोल पम्प को चयनित किया। हम कम्पनी के साथ मिलकर भविष्य में भी इसी तरह अपने ग्राहकों व आम जनता के लिए और भी कैम्प का आयोजन करेंगे।



