बैतूल अपडेट

Cow Smuggling in Betul: गोवंश तस्करी कर रहे वाहन का 70 किमी तक फिल्मी स्टाइल में पीछा, बैतूल में पकड़ा

Cow Smuggling in Betul: छिंदवाड़ा से मुलताई तक चला हाई-वोल्टेज पीछा, 14 गोवंश को सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया

Cow Smuggling in Betul: गोवंश तस्करी कर रहे वाहन का 70 किमी तक फिल्मी स्टाइल में पीछा, बैतूल में पकड़ा
Cow Smuggling in Betul: गोवंश तस्करी कर रहे वाहन का 70 किमी तक फिल्मी स्टाइल में पीछा, बैतूल में पकड़ा

Cow Smuggling in Betul: बैतूल। जिले से होकर गोवंश की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे ही एक प्रयास को राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने विफल करने में सफलता हासिल की है। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने गो तस्करी कर रहे आरोपियों के वाहन का 70 किलोमीटर तक फिल्मी स्टाइल में पीछा किया।

बजरंग सेना को मिली थी सूचना

गौरतलब है कि जिले में गोवंश तस्करी के आए दिन मामले सामने आ रहे हैं। बैतूल जिला महाराष्ट्र के समीप होने के कारण यहां से आए दिन गोवंश तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है। इसी संबंध में श्री बजरंग सेना छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष आदर्श कुमार पांडे एवं उनकी टीम को एक बोलेरो पिकअप वाहन से गोवंश भरकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाने की सूचना मिली थी।

छिंदवाड़ा से मुलतापी की ओर पीछा

इस सूचना के आधार पर रात्रि करीब 3 बजे उनके द्वारा छिंदवाड़ा जिले से मुलतापी की ओर पीछा किया जा रहा था। इस वाहन को पकड़ने के लिए राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय को भी जानकारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने तस्करी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर देकर मुलताई पुलिस के सहयोग से गोवंश से भरी पिकअप वाहन को घेराबंदी कर मुलताई के नजदीक पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

Cow Smuggling in Betul: गोवंश तस्करी कर रहे वाहन का 70 किमी तक फिल्मी स्टाइल में पीछा, बैतूल में पकड़ा

कत्लखाने ले जाए जा रहे थे गोवंश

जिला मंत्री प्रदीप बुनकर ने बताया कि सफेद रंग के पिकअप वाहन को पीले रंग के त्रिपाल से ढंक कर वाहन में क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बांधकर गोवंश को एक के ऊपर एक लादकर ले जाया जा रहा था। वाहन में भूखे-प्यासे 14 नग गोवंश को महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। इस वाहन को पकड़ने में पुलिस, श्री बजरंग सेना और राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं को सफलता हासिल हुई है।

गोवंश तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

जिला महामंत्री अतुल साहब ने बताया कि पिकअप का पीछा छिंदवाड़ा जिले के लावाघोघरी से किया जा रहा था और मुलतापी के समीप पकड़ा गया है। इस तरह कुल 70 किलोमीटर तक पीछा किया गया। गोवंश तस्करी कर रहे आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पिकअप में भरे हुए गोवंश की गिनती कर गोवंश को संगठन और पुलिस की मौजूदगी में गौशाला पहुंचाया गया।

यहां देखें तस्करी कर रहे वाहन का पीछा करने का वीडियो…

घायल गोवंश का करा रहे उपचार

जिला कार्यालय मत्री सचिन विश्वकर्मा ने बताया कि गोवंश को पिकअप में क्रूरतापूर्वक भरे होने से कुछ गोवंश घायल हो गए हैं, जिनका पशु चिकित्सकों से उपचार करवाया जा रहा है। इस कार्रवाई में राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, बजरंग सेना जिला अध्यक्ष आदर्श कुमार पांडे, जिला मंत्री प्रदीप बुनकर, जिला महामंत्री अतुल साहू, जिला कार्यालय मंत्री सचिन राजपूत, जिला संगठन मंत्री आयुष प्रजापति, नगर मंत्री शौर्य विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button