बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बोरे में बंद करके कुएं में फेंकी लाश के मामले में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

  • सुरेंद्र बावने, चिचोली
    बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र के हर्रावाड़ी में कुएं में बोरे में बंद मिली लाश के मामले में खुलासा हो गया है। युवक की मौत जंगली सुअरों से फसल को बचाने के लिए बिछाए करंट से हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    ग्राम हर्रावाड़ी के मेंढाढाना में किसान विवेक पटेल के अनुपयोगी पड़े कुएं से बोरे में भरी एक लाश विगत 20 फरवरी को बरामद हुई थी। पुलिस ने बोरा निकालकर शव का मुआयना किया तो वह आधी जली पाई गई थी। शव की शिनाख्त ग्राम के ही कोटवार के बेटे कैलाश उबनारे के रूप में हुई थी। जो कि 15 फरवरी से लापता था। सभी दूर तलाश करने पर भी जब पता नहीं चला पाया था। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

    कुएं में पड़ा था बोरा, उसमें भरी थी युवक की लाश, जला हुआ था आधा हिस्सा

    चिचोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो खुलासा हुआ कि हर्रावाड़ी के ही जगदीश इरपाचे, अक्षय वाड़ीवा और नितेश उइके ने जंगली सुअर से फसल बचाने के लिए खेत में करंट बिछा रखा था। यही करंट लगने से कैलाश की मौत हुई थी। मौत होने के बाद उन्होंने शव को बोरे में बंद करके कुएं में फेंक दिया था।

    यह खुलासा होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के विरुद्ध धारा 304 का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। जिला अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने तीनों को जेल दाखिल करवा दिया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button