बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज, एसपी ने किया मौका मुआयना

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल के झल्लार थाना क्षेत्र में ग्रामीण की खाई में पत्थरों से दबी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आज एसपी सिमाला प्रसाद ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

    रामरति पिता केजा कुमरे (19) निवासी सिहार ने 21 जनवरी 2022 को रिपोर्ट की थी कि उसका पिता केजा पिता मंगलू कुमरे (55) निवासी सिहार 10 जनवरी 2022 को सुबह 7 बजे घर से बोरगांव जाने का कहकर निकला था। उसके वापस घर नहीं आने व तलाश करने पर भी नहीं मिलने पर रामरति द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर 21 जनवरी को गुम इंसान दर्ज कर जांच में लिया गया था।

    पुलिस अधीक्षक ने ली मामले की जानकारी
    जांच के दौरान 23 जनवरी को ग्राम बोरगांव के पास गहरी खाई में एक गड्ढे में उसकी पत्थरों से दबी लाश मिली। इस पर मर्ग कायम कर जांच में लेकर पीएम कराया गया। जांच पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 302, 201भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। आज एसपी सिमाला प्रसाद ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मामले की जानकारी ली और पुलिस को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए।

    खाई में पत्थरों से ढंकी मिली लाश, हत्या की आशंका

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button