MP News : किसानों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी, किसान भाई को एक क्लिक में आसानी से मिलेंगी खसरा खतौनी
MP News : किसान भाई के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। मोहन सरकार ने किसान भाई के लिए ई खसरा परियोजना शुरू की है। इस योजना से किसान भाई को खसरा खतौनी निकालने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और किसान भाई को पैसे भी कम लगने वाले है। खसरा खतौनी निकालने के लिए अब आपको सिर्फ 30 रूपये लगने वाले है। तो चलिए जानते है इसके बारे में
किसान के लिए जरूरी होते है खसरा खतौनी
आपको बता दे की खसरा और खतौनी किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज होते हैं। इसमें आपको भूमि और खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी देखने मिल जाती है। पहले किसानों को खसरा-खतौनी की केवल फोटोकॉपी मिलती थी, जिसमें कई बार छेड़छाड़ की संभावना रहती थी। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था। कई बार किसानों के साथ धोखाधड़ी भी हो जाती थी। सरकार की इस योजना शुरू होने से अब यह समस्या दूर होने वाली है। आपको व्यवस्थित प्रामाणिक प्रति मिलेंगी।
बिना शुल्क के भी देख सकते है जानकारी
अगर किसान भाई घर बैठे अपने जमींन के बारे में देखना चाहते है तो वह भी घर बैठे देख सकते है। इसके लिए आपको किसी भी प्रकार का शुल्क देने की जरूरत नहीं है। बस आपको इसकी आधिकारिक वेब साइट mpbhulekh.gov.in पर जाना होंगा। वहाँ आपको लॉगिन करना होंगा जैसे ही आप लॉगिन करते है आपको अपनी जमींन के बारे में सारी जानकारी देखने मिल जायेंगी।
खास खबरे
- MP Cabinet Decisions 2026: मध्यप्रदेश कैबिनेट ने 32,070 करोड़ की योजनाओं को दी हरी झंडी, किसानों और स्वास्थ्य पर बड़ा फोकस
- Betul Murder Case: बैतूल मर्डर मिस्ट्री सुलझी: जीजा और चचेरे भाइयों ने मिलकर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
- Betul Mandi Bhav 4 August: बैतूल कृषि मंडी में गेहूं की सबसे ज्यादा आवक, सरसों ने छुआ 7,900 रुपये का भाव
- Ladli Behna Yojana 39th Installment: लाड़ली बहना योजना की कब आएगी 39वीं किस्त? जानिए 1500 रुपये की संभावित तारीख और जरूरी अपडेट
- Betul Collector Meeting: बैतूल कलेक्टर की सख्ती, CM Helpline की नॉन-अटेंडेड शिकायतों पर अधिकारियों को मिलेगा नोटिस



