MP Weather News : मध्यप्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, स्कूल के समय में हुआ बदलाव
MP Weather News : मध्यप्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, स्कूल के समय में हुआ बदलाव। मध्यप्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में भी तापमान में गिरावट देखने मिली है। आने वाले दिनो में ठंड और भी बढ़ने के आसार है। जिसके चलते सरकार ने स्कूल के समय में बदलाव करने एक निर्णय लिया है। ठंड का असर बच्चों और बुजुर्गो पर ज्यादा देखने मिलता है।
शहडोल में बदला स्कूल का समय
मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के आधार पर, शहडोल जिले में भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए, जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी, गैर-सरकारी और सीबीएसई स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की प्रथम पाली में संचालित होने वाले सभी स्कूलों के संचालन का समय बदल दिया गया है।अब 2 दिसंबर, 2024 से 31 जनवरी, 2024 तक सभी उक्त स्कूल सुबह 9 बजे से संचालित होंगे।
मध्यप्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा
मध्य प्रदेश के पहाड़ी स्टेशन पचमढ़ी में शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान तेजी से गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, नौगांव में 8 डिग्री, राजगढ़ में 8.2 डिग्री, उमरिया में 8.4 डिग्री, मंडला में 8.6 डिग्री, रीवा और खजुराहो में 9.2 डिग्री और टीकमगढ़ में 9.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है और आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के उपाय करने की सलाह दी है।
खास खबरे
- Indore Mandi Bhav 18 February: इंदौर मंडी भाव 18 फरवरी 2026: लहसुन और डॉलर चना की रिकॉर्ड आवक, जानें सभी फसलों के ताजा रेट
- Kisan Vikas Patra: किसान विकास पत्र में करें निवेश और तय समय में पाएं दोगुना पैसा, जानिए पूरी डिटेल
- MP Budget 2026 Highlights: मप्र का 4.38 लाख करोड़ का बजट पेश, किसानों-युवाओं को बड़ी सौगात, जानिए किस सेक्टर को कितना मिला
- Ladli Behna Yojana Budget 2026: लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, बजट में 23,883 करोड़ का प्रावधान, बच्चों पर भी सरकार मेहरबान
- DA Hike 2026: होली से पहले कर्मचारियों को मिल सकता है डीए बढ़ोतरी का तोहफा, 8वें वेतन आयोग पर टिकी नजरें



