“मेरे घर राम आये हैं” इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा ज़ुबिन नौटियाल का नया गाना, रामायण की माता सीता भी आई नजर, यहां देखें पूरा वीडियो…

Mere Ghar Ram Aaye Hain Jubin Nautiyal Song: देश में दीपावली की धूम है। पूरा देश भक्ति भाव में डूबा हुआ है। दिवाली का पर्व भगवान राम से जुड़ा है। राक्षस रावण का वध पर जब भगवान राम अयोध्या आए थे तो प्रजा ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। पूरी अयोध्या उस समय दीपों से दुल्हन सी लग रही थी। इस बार 24 अक्टूबर को दिवाली (Diwali on 24th October) का पर्व मनाया जाएगा। उससे पहले गीतकार मनोज मुंतशिर (Lyricist Manoj Muntashir) का नया गाना ‘मेरे घर राम आए हैं’ (Mere Ghar Ram Aaye Hain) रिलीज हो गया है। इस गाने में भगवान राम की महिमा गाई गई है लेकिन यह एक अच्छी घटना पर आधारित है।
इस गाने को रामायण सीरियल में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका दिखलिया (Deepika Dikhliya) पर फिल्माया गया है जबकि गाने को जुबिन नौटियाल ने आवाज दी है। गाने में दिखाया गया है कि घर का बेटा सेना में था और सात साल पहले वह एक मिशन पर गायब हो गया था। घर वालों को समाचार मिला कि वह शहीद हो गया है लेकिन इस दीवाली उसके लौटने की खबर मिलती है। इस गाने का वीडियो भावुक कर देने वाला है और आंखें नम कर देगा। (Credit:NBT)
Credits:
Song: Mere Ghar Ram Aaye Hain
Music: Payal Dev
Singer: Jubin Nautiyal
Album Name: Mere Ghar Ram Aaye Hain
Artist: Jubin Nautiyal
Lyricist: Manoj Muntashir
Music Production, Mix Master: Aditya Dev
Director: Lovesh Nagar
Music Label: T-Series
मेरे घर राम आए हैं | Mere Ghar Ram Aaye Hain Lyrics in Hindi
मेरी चौखट पे चल के
आज चारों धाम आए हैं
बजाओ ढोल स्वागत में
मेरे घर राम आए हैं
कथा शबरी की जैसे जुड़ गयी
मेरी कहानी से
ना रोको आज धोने दो चरण
आँखों के पानी से
बहुत खुश हैं मेरे आँसू के
प्रभु के काम आए हैं
बजाओ ढोल स्वागत में
मेरे घर राम आए हैं
तुमको पाके क्या पाया है
श्रष्टी के कण कण से पूछो
तुमको खोने का दुख क्या है
कौशल्या के मन से पूछो
द्वार मेरे ये अभागे
आज इनके भाग जागे
बड़ी लंबी इंतेज़ारी हुई
रघुवर तुम्हारी तब आई है सवारी
संदेशे आज खुशियों के
हमारे नाम आए हैं
बजाओ ढोल स्वागत में
मेरे घर राम आए हैं
दर्शन पाके आए अवतारी
धन्य हुए हैं नैन पुजारी
जीवन नैया तुमने तारी
मंगल भवन अमंगल हारी
मंगल भवन अमंगल हारी
निर्धन का तुम धन हो राघव
तुम ही रामायण हो राघव
सब दुख हरना अवध बिहारी
मंगल भवन अमंगल हारी
मंगल भवन अमंगल हारी
मंगल भवन अमंगल हारी
चरण की धूल ले लूँ मैं
मेरे भगवान आए हैं
बजाओ ढोल स्वागत में
मेरे घर राम आए हैं
मेरी चौखट पे चल के
आज चारों धाम आए हैं
बजाओ ढोल स्वागत में
मेरे घर राम आए हैं
Written by:
Manoj Muntashir



