बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

bhai ki hatya : सिर पर कुल्हाड़ी मार कर सगे भाई की नृशंस हत्या, साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरूल बाजार का मामला

बोरदेही थाना क्षेत्र में घटनास्थल का मुआयना करते हुए एसपी सिमाला प्रसाद।

◼️ विजय सावरकर, मुलताई
Murder : एक कलयुगी भाई ने अपने ही बड़े भाई की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या (brutal murder) कर दी। मामला बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरूल बाजार का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल में जुटी है। हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। उधर बोरदेही थाना क्षेत्र में भी बीते दिनों रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला था। इस मामले में भी हत्या का संदेह है। सोमवार को एसपी सिमाला प्रसाद ने यहां मौका मुआयना किया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बिरूल बाजार में बुधराम पिता गोविंदा पाटिल (38) की बीती रात में हत्या कर दी गई। कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर यह हत्या की गई है। हत्या का आरोप उसी के छोटे भाई कमलेश पाटिल पर है।

यह भी पढ़ें… murder in love triangle : प्रेम त्रिकोण के चलते उतारा था महिला को मौत के घाट, देख लिया था दूसरे प्रेमी से बात करते हुए

मृतक के बारे में बताया जाता है कि वह बिरूल बाजार में बस स्टैंड पर पोहा-जलेबी की दुकान चलाता था। इसी के चलते वह गुड्डू जलेबी के नाम से मशहूर था। हत्या क्यों की गई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें… Murder : पत्नी की हत्या कर जमीन में गाड़ा शव, फिर आत्महत्या करने खुद ने पी लिया जहर

उधर बोरदेही थाना क्षेत्र के नवेगांव-दीपामांडई गांव के रेल्वे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक के पास एक मोबाइल मिला था। उसके आधार पर उसकी शिनाख्त चेतू पिता दशरथ (42) के रूप में की गई थी। उपरोक्त घटनास्थल का निरीक्षण सोमवार को पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें… Suspicion of Murder : बुजुर्ग की खून से सनी लाश मिली, हत्या की आशंका; तोरण विसर्जन के लिए गई मासूम डैम में डूबी

उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही विवेचक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मर्ग की स्थिति को जल्द ही स्पष्ट करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओपी नम्रता सोंधिया एवं बोरदेही टीआई जयंत मर्सकोले भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें… Murder : मुलताई क्षेत्र के युवक की महाराष्ट्र के गोपीपुर में हत्या, साथी शव लेकर आए मृतक के ससुराल, चोट देखने पर खुलासा

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button