बैतूल अपडेट

Betul Illegal Liquor: शराब ठेकेदार की गाड़ी से गांव-गांव में पहुंच रही अवैध शराब, ग्रामीणों ने मचाया हंगामा

Betul Illegal Liquor: Illegal liquor reaching village to village by liquor contractor's vehicle, villagers created ruckus

Betul Cirme News: शराब ठेकेदार की गाड़ी से गांव-गांव में पहुंच रही अवैध शराब, ग्रामीणों ने मचाया हंगामा▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul Illegal Liquor: मुलताई तहसील के दुनावा क्षेत्र में जमकर अवैध तौर पर शराब बेची जा रही है। यहां पर शराब ठेकेदार की गाड़ी गांव-गांव जाकर शराब सप्लाई कर रही है। आज शराब ठेकेदार की गाड़ी ग्राम चिकली में शराब देने गई थी। यहां पर शराब गाड़ी ने एक बच्ची को टक्कर मार दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

ग्रामीणों ने शराब ठेकेदार की गाड़ी को घेर लिया था। जिसके बाद मौके पर पुलिस आई। पुलिस गाड़ी को जप्त कर चौकी ले आई। यहां पर इसकी शिकायत की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका दुनावा का है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर शराब बेची जा रही है। ग्रामीणों ने इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गाड़ी में भरी हुई थी शराब

पुलिस इस गाड़ी को जब्त करके चौकी लेकर आई है। उस गाड़ी में शराब भरी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि पूरी गाड़ी देसी और विदेशी शराब से लबालब थी। जिसे ग्रामीणों ने गाड़ी से बाहर कर दिया। ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा मचाया और कहा कि शराब ठेकेदार की गाड़ी गांव-गांव घूम कर शराब बेच रही है,लेकिन स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

Related Articles

Back to top button