बैतूल अपडेट

Wife Murder Betul: चरित्र संदेह पर पत्नी की लोहे के पाइप से पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wife Murder Betul: बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में चरित्र संदेह पर अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना मुलताई पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में विगत चार माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

सूचना पर कायम किया मर्ग

पुलिस के मुताबिक 8 मई 2025 को सूचनाकर्ता अस्सू शेख निवासी तिलक वार्ड मुलताई द्वारा थाना मुलताई में सूचना दी गई कि कल्पना पति निलेश (उम्र 45 वर्ष) निवासी आमला हाल मुलताई की अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना मुलताई में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

Wife Murder Betul: चरित्र संदेह पर पत्नी की लोहे के पाइप से पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान हुआ खुलासा

जांच के दौरान प्राप्त पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु का कारण हत्या पाया गया। विवेचना से स्पष्ट हुआ कि मृतिका के पति निलेश उइके ने चरित्र शंका के कारण मृतिका के साथ हाथ-मुक्कों एवं लोहे के पाइप से मारपीट की थी। जिससे आई आंतरिक चोटों के कारण मृतिका की मृत्यु हो गई।

घटना के बाद से था फरार

घटना के साक्ष्यों के आधार पर आरोपी निलेश उइके के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। वह घटना दिनांक से लगातार फरार था।

Wife Murder Betul: चरित्र संदेह पर पत्नी की लोहे के पाइप से पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टीम गठित कर गिरफ्तारी के प्रयास

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर सतत प्रयास किए गए। मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा आरोपी नीलेश पिता नीलू उइके (उम्र 30 वर्ष), निवासी गांधी वार्ड, मटन मार्केट, मुलताई को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त लोहे के पाइप को विधिवत जप्त कर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उप-जेल मुलताई भेजा गया है।

इस पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, आरक्षक प्रिंस अहिरवार एवं आरक्षक संजीत जाट की सराहनीय भूमिका रही।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button