धर्म/अध्यात्म अपडेट

08 April 2024 Ka Rashifal : आवेश में आकर न लें मेष राशि के जातक फैसले, बनाए रखें धैर्य, देखें राशिफल

08 April 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

◾पंडित मधुसूदन जोशी

08 April 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

08 April 2024 Ka Rashifal : आज 08 अप्रैल 2024 का राशिफल (08 April 2024 Ka Rashifal)

1 मेष राशि :- आज आपको नियंत्रित करने का समय है। साझेदारी के कार्य आगे बढ़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी। उत्तेजित होके फैसले करेंगे तो गलती हो सकती है इसलिए थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा ताकि बचाव का माहौल बना रहे। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, माता का सहयोग प्राप्त होगा। अनाथालय में जाकर अनाथ बच्चों को भोजन करायें, आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नीला है।

2 वृष राशि :- आज आपका मन वैचारिक स्तर पर बाधित रह सकता है। आज किसी पुराने मित्र से भी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आस-पास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। पत्नी का सुख मिलेगा और आपका मनोबल काफी अच्छा रहेगा। कर्म क्षेत्र में विस्तार होगा। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। आपको उनसे बातें करके अच्छा लगेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

3 मिथुन राशि :- आज आपकी सामाजिक तौर पर व्यस्तता बढ़ सकती है। आज आपको दैनिक जीवन में थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। नियमित कामकाज में आपका मन लगेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। अकारण मन चिंतित रहेगा। समय से आपके काम पूरे हो जायेंगे। नौकरी या कार्य से जुड़े नए विकल्प मिलेंगे। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आयेंगी, धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता जरूर मिलेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हल्का हरा है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा आपकी सकारात्मक परिणाम देगी। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर के मामले में आपके ऊपर अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके आस-पास चहल-पहल रहेगी। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – जमुनी है।

5 सिंह राशि :- आज आपके मनोबल में कमी आ सकती है। रास्ते में यदि कोई गरीब मिले तो उसको कुछ दान अवश्य कर दें। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप नया काम करने की सोच सकते हैं, जो आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। भाई के जमीन को लेकर विवाद होने की आशंका है। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। ससुराल से लाभ मिलेगा। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। शुभ अंक – 3 और रंग – हल्का लाल है।

6 कन्या राशि :- आज आपके नये मजबूत लोगों से रिश्ते बनेंगे। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। सहकर्मियों के काम पर ज्यादा टीका टिप्पणी नहीं करनी है। विवाद हो सकता है। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार प्राप्त होगा। संतान के प्रगति से मन प्रफुल्लित रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।

7 तुला राशि :- आज संगठित होकर कार्य करने से आपको लाभ होगा। टीम वर्क पर कार्य करना होगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा। आज आपकी किसी ऐसे पुराने मित्र से भी मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य खफा हो सकते हैं। गलतफहमी के चलते आपके और आपके प्रिय के बीच थोड़ी दरार पड़ सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सिल्की गुलाबी है। (08 April 2024 Ka Rashifal)

8 वृश्चिक राशि :- आज आप आलस्य में अपना समय बर्बाद ना करें। कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। आज का दिन शुभ है। दोस्तों के साथ हंसी मजाक करते समय शब्दों का सही प्रयोग करें। आज आप किसी भी विवादित मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। कुछ मामलें उलझ भी सकते हैं। भाई-बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है। (08 April 2024 Ka Rashifal)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका सामान्य रह सकता है। आज सभी परेशानियों में शांत रहते हुए काम पर ही फोकस करना होगा। आपका करियर नये रूप में उभरेगा। आपके साथ सब कुछ ठीक बना रहेगा। साथियों से मदद मिल सकती है। पार्टनर के सहयोग से आप सफल हो सकते हैं। वाहन चलाने में लापरवाही वाहन से चोट पहुंच सकती है। आने वाले दिनों में आप अपना नाम समाज में रौशन करने में कामयाब रहेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग -फिरोजी है। (08 April 2024 Ka Rashifal)

10 मकर राशि :- आज दिन में सोच समझकर आपको आगे बढ़ने की जरूरत है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार से अनबन सुलझ सकती है। आपके काम में कुछ बाधाएं उत्पन्न होंगी। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आज आपको अन्य स्रोत से भी धन लाभ होगा, और अन्य आय प्राप्ति के संसाधन बनेंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – नीला है। (08 April 2024 Ka Rashifal)

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक तौर पर आनंदित रहेंगे। छोटी-मोटी बाधाओं से हताश होने की जरूरत नहीं है। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। आप हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेंगे। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। अपनी योजनाएं गुप्त रखें नहीं तो आपका बना बनाया काम बिगड़ सकता है। शुभ अंक – 6 और शुंभ रंग – मैजेंटा है। (08 April 2024 Ka Rashifal)

12 मीन राशि :- आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावनाएं नजर आ रही हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। कुछ नया सीखने की चाहत अपनी चरम सीमा पर होगी। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। खर्च पर नियंत्रण करें, जो बात आपको खराब लगे उस तरह का व्यवहार दूसरों के साथ ना करें। नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हल्का पीला है। (08 April 2024 Ka Rashifal)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button