टेक/ऑटो

Samsung के फोन पर 5 हजार का डिस्‍काउंट, कीमत हो गई 10 हजार से भी कम, 50MP कैमरा के साथ मिलती है 6000mAh की बैटरी

5 thousand discount on Samsung phone, the price is less than 10 thousand, 6000mAh battery is available with 50MP camera

Samsung के फोन पर 5 हजार का डिस्‍काउंट, कीमत हो गई 10 हजार से भी कम, 50MP कैमरा के साथ मिलती है 6000mAh की बैटरी
Source – Social Media

Samsung Galaxy M13: यदि आप 10 हजार से कम कीमत में एक अच्‍छा स्‍मार्टफोन खरीदना चाहते है तो ये खबर आपके काम की है। अमेजन पर सैमसंग के शानदार स्‍मार्टफोन पर बंपर डिस्‍कांउट मिल रहा है। फोन में आपको 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी मिलती है। इस फोन पर आपको सीधे तौर पर 5000 रुपए का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है। वहीं यदि आप इस पर एक्‍सचेंज और बैंक ऑफर लगाते है तो इसकी कीमत और ज्‍यादा कम हो जाएगी। चलिए बताते हैं इसकी कीमत और और फीचर्स के बारे में…

5 हजार के डिस्‍काउंट के बाद 9,200 का एक्सचेंज ऑफर भी

सैमसंग के इस फोन पर डिस्काउंट के बाद आपके फोन की कीमत 9,699 रुपये हो जाती है। वहीं फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करने पर आपको 1,000 रुपये तक 10 पर्सेंट का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, आपको फोन पर 9,200 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। यदि आपको डिस्काउंट ऑफर का पूरा लाभ मिलता है तो आपके फोन की कीमत 500 रुपये से भी कम हो जाएगी। ध्यान दें, पुराने फोन पर मिलने वाला एक्सचेंज ऑफर आपके फोन के कंडीशन पर डिपेंड करता है।

Samsung Galaxy M13 के फीचर्स: यह ड्यूल-सिम को सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉइड 12 पर काम करता है। इसमें 6.6 इंच का एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज का है। यह फोन Exynos 850 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6 जीबी तक की रैम दी गई है जिसे रैम प्लस फीचर के जरिए 12 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे 1 टीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए खरीदा जा सकेगा। यह फोन 6000 एमएएच बैटरी से लैस है जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Samsung के फोन पर 5 हजार का डिस्‍काउंट, कीमत हो गई 10 हजार से भी कम, 50MP कैमरा के साथ मिलती है 6000mAh की बैटरी
Source – Social Media

6000mAh की बैटरी से लैस है फोन (Samsung Galaxy M13)

दूसरी ओर फोन में 6000mAh की पॉवरफुल बैटरी दी गई है जो 15W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। वहीं फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, WiFi, ब्लूटूथ, GPS और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

पूरे स्पेसिफिकेशन्स को देखें

  • परफॉर्मेंस Exynos 850 (8nm)
  • डिस्प्ले 6.6 inches (16.76 cm)
  • स्टोरेज 64 GB
  • कैमरा 50 MP + 5 MP + 2 MP
  • बैटरी 6000 mAh
  • रैम 6 GB

Also Read : अब Iphone का क्या होगा! 16GB रैम, 256GB स्टोरेज और 100 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आया OnePlus 11 5G फोन, कीमत है बस इतनी

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button