बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

चलती ट्रेन में युवक की मौत, घण्टों पड़ा रहा शव, सहयात्री सोचते रहे सो रहा, आमला में उतारा

बैतूल। यशवंतपुर से गोरखपुर जा रही गोरखपुर एक्सप्रेस (Gorakhpur Express) में मंगलवार को एक यात्री की मौत हो गई। घण्टों तक युवक का शव उसकी बर्थ पर पड़ा रहा पर साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को इसकी भनक भी नहीं लगी। लोगों को जब संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी। इसके बाद मंगलवार रात में आमला (Amla) में शव को उतारा गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोरखपुर एक्सप्रेस से उत्तरप्रदेश (UP) का गोविंद नामक युवक यशवंतपुर से गोरखपुर की यात्रा कर रहा था। वह एस-5 कोच में था। मंगलवार को किन्हीं कारणों से चलती ट्रेन में ही उसकी मौत हो गई थी। उसके अकेले होने से तुरंत इसकी जानकारी ही किसी को नहीं लग पाई। उसी कोच में यात्रा कर रहे अन्य लोगों को लगा कि वह सो रहा है। इसलिए किसी ने ध्यान ही नहीं दिया।

यात्री के शरीर में काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो कोच में सवार अन्य लोगों को कुछ संदेह हुआ। इस पर आमला स्टेशन पर उन्होंने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने जीआरपी-आरपीएफ और रेलवे डॉक्टर को सूचित किया। यह सभी जब कोच में पहुंचे और परीक्षण किया तो पाया कि यात्री की मौत हो चुकी है। इस पर आमला में ट्रेन से शव को उतारा गया। मृत यात्री के परिजनों को सूचित किया गया है। जीआरपी द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पीएम के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा होगा।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button