बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

रतनपुर में लगी आग, तीन किसानों की 14 एकड़ की फसल हुई खाक

बैतूल। बैतूल बाजार क्षेत्र में ग्राम रतनपुर के 3 किसानों के 14 खेत की फसल आग लगने से खाक हो गई। सूचना मिलने पर बैतूल नपा और बैतूल बाजार नगर परिषद की दो दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार रतनपुर गांव के किसान काशीनाथ मालवीय, नवीन मालवीय और लतेश पटेल के खेत में आज दोपहर में आग लग गई। इससे तीनों किसानों के करीब 14 एकड़ खेत में लगी गन्ना बाड़ी और अन्य फसल जल कर खाक हो गई।

ट्रांसफार्मर से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर बैतूलबाजार और बैतूल की दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकलें नहीं पहुंचती तो अगल बगल के खेत भी आग की चपेट में आ जाते।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button