मनोरंजन अपडेट

Jokes in Hindi : डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो…?

Jokes in Hindi: Doctor- Why do you stand outside the clinic every morning and stare at women...?

Jokes in Hindi : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Jokes in Hindi)

साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए
शेर को मार के ला सकते हो।
जीजा- नहीं साली जी, कुछ और बताओ।
मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में
तुम बात कर रही थी?

हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में
बातें कर रही थीं।
पहली लड़की- यार, मेरे पापा ने कहा है कि
इस बार अगर परीक्षा में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा।
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पहली लड़की- बस, रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है।

साली ने जीजा से पूछा- जीजा जी,
क्या आप जर्मन भाषा पढ़ सकते हो?
जीजा ने कहा- क्यों नहीं, बिल्कुल पढ़ सकता हूं
साली- वो कैसे जीजा जी?
जीजा- साली जी, बस अगर
जर्मन भाषा हिंदी या अंग्रेजी में
लिखी हो तब पढ़ सकता हूं।
साली की बोलती हुई बंद

डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लिनिक के
बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो…?
गप्पू- जी आपने ही तो लिखा है, ‘
औरतों को देखने का समय
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक!

एक लड़का अचानक लड़की देखकर शायर बन गया-
“लफ्ज तेरे, गीत मेरे, ग़जल कोई सुना डालू क्या?”
लड़की बोली- “हाथ मेरे, गाल तेरे,
कान के निचे बजा डालू क्या?”

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button