बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अजूबा: पीपल के पेड़ के भीतर उग गया छिंद का पेड़, राहगीरों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

  • मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
    इस चित्र में आप पीपल और छिंद के पेड़ की फोटो देख रहे हैं वह कोई ट्रिक फोटोग्राफी नहीं है। और ना ही इसे फोटोशॉप की मदद से कलाकारी करके इस तरह बनाया गया है। बल्कि यह बिल्कुल वास्तविक तस्वीर है। पीपल का एक पेड़ है और उसके भीतर ही छिंद का दूसरा पेड़ उग आया है जो कि अब विशाल रूप ले चुका है। कुदरत का यह अजूबा MP के बैतूल जिले में खेड़ी-बैतूल मार्ग पर स्थित ग्राम दनोरा में मुख्य मार्ग पर ही देखा जा सकता है।

    छिंद का यह पेड़ देखने पर ऐसा लगता है, जैसे उसने पीपल के पेड़ को कवच बना रखा है। यह विशालकाय पेड़ जनमानस के लिए कौतूहल बना हुआ है। यह पेड़ ग्रामीणों के लिए आस्था का प्रतीक भी है। यहाँ ग्रामीण सप्ताह में दो दिन पीपल के पेड़ को जल अर्पित कर पूजन-अर्चन करते हैं। इसलिये जिस किसान की मेढ़ पर यह पेड़ लगा है, वह भी इसे नुकसान नहीं पहुंचाता है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button