AZADI KA AMRIT MAHOTSAV : किलेदार परिवार के आयोजन में बिखरे देशभक्ति के रंग, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक हुए शामिल

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
जिले के प्रतिष्ठित किलेदार परिवार की ओर से हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभिनव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभक्ति का चहुंओर रंग बिखरा। आयोजन में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रति वर्ष किलेदार परिवार द्वारा गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह आयोजन किया जाता है।
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में किलेदार परिवार द्वारा सुबह आरएसके कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इसमें परिवार के सदस्य और स्टाफ मेंबर शामिल हुए। इसके पश्चात तरंग मैरिज लॉन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने वाले सभ्ज्ञी अतिथियों का राष्ट्रध्वज तिरंगे का बैज लगाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात भारत माता की पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात स्वल्पहार कराया गया।
कार्यक्रम में सांसद डीडी उइके, विधायक बैतूल निलय डागा, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख, श्री रूक्मणी बालाजी मंदिर बालाजीपुरम के संस्थापक सैम वर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कपूर, समाजसेवी दीपक कपूर, बसंत माकोड़े, वरिष्ठ कर सलाहकार राजीव खंडेलवाल, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. देशमुख, डॉ. सतीश खंडेलवाल, बाबू शर्मा, उमाकांत श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
किलेदार परिवार की ओर से राजा ठाकुर, राजेंद्र सिंह किलेदार, प्रदीप सिंह किलेदार सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों की आगवानी की। कुल मिलाकर किलेदार परिवार का यह परम्परागत आयोजन एक बार फिर अनूठी छाप छोड़ने में सफल रहा। कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों ने भी इस आयोजन और किलेदार परिवार की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।



