बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

पुलिस ने खूब उड़ाया रंग-गुलाल, जमकर थिरके अधिकारी-कर्मचारी, महिला अफसर भी नहीं रहीं पीछे

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    आम लोगों की होली मनवाने के बाद शनिवार को पुलिस विभाग ने उत्साह के साथ होली मनाई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर किया और होली की बधाई दी। इतना ही नहीं फिल्मी और होली गीतों पर महिला अफसरों सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी जमकर थिरके भी। पुलिस की यह होली लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।

    होली के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को खासी मशक्कत करना पड़ता है। यही कारण है कि लगातार दो दिनों तक पुलिस व्यस्त रहती है। होलिका दहन और धुरेंडी का उत्सव मनवाने के बाद पुलिस विभाग की होली अगले दिन मनती है।

    इस साल भी पुलिस विभाग ने धुरेंडी के अगले दिन आज होली का त्योहार पूरे उत्साह से मनाया। होली का कार्यक्रम एसपी बंगले पर आयोजित किया गया। यहाँ सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने एकत्रित होकर होली मनाई। एक-दूसरे पर रंग-गुलाल उड़ाने के साथ ही डीजे पर सभी जमकर थिरके। एसपी सिमाला प्रसाद सहित सभी महिला अधिकारियों ने भी होली गीतों पर जमकर डांस किया और उत्साह से होली मनाई।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button