बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Train accident : रेलवे ट्रैक पर बैठकर पी रहा था शराब, ट्रेन आई और चली गई जान, हादसे में जौलखेड़ा निवासी युवक की मौत

• विजय सावरकर, मुलताई
मुलताई-आमला रेलवे ट्रैक पर ग्राम जौलखेड़ा के पास ग्राम के ही निवासी एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक रेलवे ट्रैक पर बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस थाने से पुलिस मौके पर पहुंची।

उप निरीक्षक कमलेशसिंह रघुवंशी ने बताया कि रविवार दोपहर में ग्राम जौलखेड़ा निवासी भारत पिता टीकाराम कोडले 40 साल का हाथ कटा शव रेलवे ट्रैक पर किलोमीटर क्रमांक 890/4 से 890/6 के बीच डाउन ट्रैक पर पुलिया के पास बरामद हुआ है। भारत के शव के पास शराब की बोतल और समोसा पड़ा मिला।

भारत का बाया हाथ ट्रेन की चपेट में आने से कट गया था। मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया है। ग्रामीणों ने बताया रविवार दोपहर 2.30 बजे के दरमियान आमला से नागपुर की ओर जा रही दक्षिण एक्सप्रेस की चपेट में आने से भारत कोड़ले की मौत हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले भारत की पत्नी विवाद के चलते मायके चली गई थी। बीते वर्ष भारत ने मकान बनाया था जिसके कारण उस पर कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए ही उसने कल ही गाय-बैल और बछिया बेची थी।

रेलवे गेट जौलखेड़ा के कुछ कदम पर ही शासकीय शराब की दुकान है। वहीं से उसने दो बाटल शराब खरीदी और शराब पीते हुए रेलवे ट्रैक पर जा बैठा। उसी दौरान डाउन ट्रैक से गुजरी ट्रेन के चपेट में आ गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button