बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल की सलोनी बनीं एमबीबीएस डॉक्टर, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश गर्ग की है बिटिया, कहा- सिद्धांतों के अनुरूप करेंगी समाज की सेवा

बैतूल। बैतूल के वरिष्ठ अधिवक्ता और समाजसेवी गिरीश गर्ग की पुत्री सलोनी गर्ग डॉक्टर बन गई हैं। उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। सलोनी के इस सुयश पर उन्हें मित्रों, शुभचिंतकों, परिजनों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

सलोनी गर्ग गांधी मेडिकल कालेज भोपाल की छात्रा रही है। उन्होंने मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी जबलपुर से एमबीबीएस की डिग्री प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। सलोनी के इस सुयश पर बैतूल का नाम रौशन हुआ है। इस मौके पर सलोनी ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र कर्तव्य, सेवा व समर्पण का नाम है।

यह भी पढ़ें… बड़ी उपलब्धि: आठनेर की बेटी शीतल बनी इसरो में वैज्ञानिक

चिकित्सा पेशे का प्रमुख उद्देश्य पेशे और मनुष्य की गरिमा के लिए पूरे सम्मान के साथ मानवता की सेवा करना है। चिकित्सा पेशे के सम्मानित आदर्शों का अर्थ है कि चिकित्सक की जिम्मेदारियां न केवल व्यक्तियों बल्कि समाज तक भी फैली हुई हैं। वे हमेशा इसके पवित्र सिद्धांतों के अनुरूप समाज की सेवा करेंगी।

यह भी पढ़ें… great achievement : बैतूल की शेफाली की बड़ी उपलब्धि : फॉरेंसिक साइंस मास्टर एंट्रेंस एग्जाम में आल इण्डिया में पाई 17 वीं रैंक

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button