बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : घर में नहीं था आटा, गेहूं पीसा कर जा रहे थे दो भाई, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की अस्पताल ले जाते समय मौत

  • नीलेश साहू, झल्लार
    बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र में खेड़ी-परतवाड़ा स्टेट हाइवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। झल्लार की एक चक्की से गेहूं पीसा कर घर वापस जा रहे भाइयों की मोटर साइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बैतूल जिला अस्पताल ले जाते समय एक भाई की मौत हो गई। दूसरा भाई भी घायल है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार झल्लार से 10 किलोमीटर दूर मेंढ़ा गांव से लवकुश पिता लालकिशन पांसे और उसका भाई पंकज गेहूं पिसाने के लिए झल्लार आए थे। उनकी मां ने कहा था कि घर में आटा नहीं है। इसलिए वे जल्द से जल्द घर पहुंचना चाहते थे।

    दुखद हादसा : पेड़ पर चढ़कर इमली तोड़ रहा था मासूम, संतुलन बिगड़ा और गिर गया, पत्थर से टकराया सिर, हुई मौत

    गेहूं पिसाने के बाद जब दोनों भाई मोटर साइकिल से घर जा रहे थे। तभी झल्लार-टेमोरनी जोड़ पर मोबाइल टॉवर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में लवकुश के दोनों हाथ टूट गए और कमर पर भी चोट आई थी।

    Accident: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवा व्यापारी की मौत, एक गंभीर, सारणी के कालीमाई में हुआ हादसा

    मोटर साइकिल छोटा भाई पंकज चला रहा था जबकि लवकुश पीछे आटा लेकर बैठा था। पंकज को भी हादसे में चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर झल्लार थाना प्रभारी दीपक पाराशर और उपनिरीक्षक गयाप्रसाद रंभारिया मौके पर पहुचे।

    Accident… सिवनी में भीषण हादसा: बैतूल के एसडीओ और उनकी रेंजर पत्नी गंभीर घायल, ड्राइवर की मौके पर मौत

    पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए बैतूल जिला अस्पताल भेजा। लेकिन बैतूल ले जाते समय लवकुश की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मामला दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है।

    फोरलेन पर बड़ा हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button