बैतूल अपडेट

Betul Latest News : ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण को लेकर विधायक नाराज, बोले- निकालें स्थाई हल

Betul Latest News : जिला मुख्यालय बैतूल के सौन्दर्यीकरण, सुचारू यातायात एवं अतिक्रामकों के व्यवस्थापन को लेकर बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली। इसमें यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रामकों के व्यवस्थापन के कार्यों की समीक्षा की गई।

Betul Latest News : ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण को लेकर विधायक नाराज, बोले- निकालें स्थाई हलBetul Latest News : बैतूल। जिला मुख्यालय बैतूल के सौन्दर्यीकरण, सुचारू यातायात एवं अतिक्रामकों के व्यवस्थापन को लेकर बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली। इसमें यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रामकों के व्यवस्थापन के कार्यों की समीक्षा की गई।

नपा के बाल मंदिर में दोपहर में आयोजित बैठक में बैतूल विधायक ने अधिकारियों को बैतूल नगर को सुंदर बनाने, यातायात के सुचारू संचालन एवं अतिक्रामकों के व्यवस्थापन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यातयात के सुचारू संचालन के लिए सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाकर अतिक्रामकों की रोजी रोटी की चिंता करते हुए उनका व्यवस्थापन भी करें।

बैठक में यह रहे मौजूद

Betul Latest News : ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण को लेकर विधायक नाराज, बोले- निकालें स्थाई हल

बैठक में बैतूल नपा अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, नपा उपाध्यक्ष महेश राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, एसडीएम राजीव कहार, ईई पीडब्लूडी प्रीति पटेल, प्रभारी सीएमओ ब्रजगोपाल परते, नपा एई नीरज धुर्वे, पीडब्लूडी उपयंत्री अखिलेश कवड़े, कोतवाली टीआई देवकरण डेहरिया, बैतूलबाजार टीआई नीरज पाल, ट्रैफिक प्रभारी गजेन्द्र केन सहित राजस्व, नपा पीडब्लूडी पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक के बाद निरीक्षण (Betul Latest News)

बैठक के बाद बैतूल विधायक ने बडोरा, गेंदा चौक, कारगिल चौक का अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Betul Latest News : ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण को लेकर विधायक नाराज, बोले- निकालें स्थाई हल

जाम की स्थिति नहीं हो निर्मित (Betul Latest News)

बडोरा से गेंदा चौक तक अक्सर लगने वाले ट्रैफिक जाम पर नाराजगी जाहिर करते हुए बैतूल विधायक ने राजस्व, नपा, पीडब्लूडी, पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ट्रैफिक जाम के कारणों की समीक्षा करें तथा स्थाई रूप से ऐसी व्यवस्था बनाएं जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित न हो। बैतूल विधायक ने निर्देश दिये कि बसों का स्टॉपेज चौक-चौराहों की बजाय सौ मीटर पहले बनाएं, जिससे आवागमन सुचारू संचालित होता रहे।

फल मॉर्केट की करें व्यवस्था (Betul Latest News)

सड़क के दोनों किनारों सहित चौक-चौराहों पर लगी फलों की अस्थायी दुकानों से होने वालेे ट्रैफिक जाम के स्थायी निराकरण के लिए बैतूल विधायक ने नपा के अधिकारियों को कारगिल चौक के समीप रिक्त भूमि पर फल मॉर्केट लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने गेंदा चौक से कारगिल चौक तक अधिकारियों के साथ भ्रमण कर फल मॉर्केट के लिए स्थल चयन कर यहां फल मॉर्केट लगाने के निर्देश दिये।

यहां करें व्यवस्थापन की प्लानिंग (Betul Latest News)

बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल ने अधिकारियों से कहा कि शहर के सौंदयीकरण एवं आवगमन के सुचारू संचालन के लिए सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रामकों की रोजी रोटी की चिंता करते हुए उनके व्यवस्थापन के इंतजाम भी करें।

यह भी हमारी प्राथमिकता

उन्होंने नपा के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अभिनंदन सरोवर के पीछे की भूमि पर अतिक्रामकों के व्यवस्थापन के लिए मॉर्केट बनाने की प्लानिंग करें। उन्होंने कहा कि बैतूल शहर का सौन्दर्यीकरण, यातायात के सुचारू संचालन के साथ ही अतिक्रामकों का व्यवस्थापन भी हमारी प्राथमिकता है। इसलिए व्यवस्थापन को लेकर तेजी से काम करें।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button