वायरल अपडेट

Cheetah ka Video : जंगल घूमने निकले टूरिस्‍ट के गाड़ी पर चीतों ने जमाया कब्‍जा, वीडियो देख लोगों के छूटे पसीने…..

Cheetah ka Video: Cheetahs captured the car of a tourist who had gone for a walk in the forest, people were shocked after watching the video...

Cheetah ka Video : जंगल की सैर करना बहुत से लोगों को पसंद होता है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते है, जिसमें जंगली जानवरों को जिंदगी के लिए काफी संघर्ष करते हुए देखकर लोगों को जीवन में एक नई सीख मिलती है। चाहे पालतू जानवरों के वीडियो हो या फिर जंगल से आई किसी जानवर का हो। इस समय एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ अलग ही नजारा दिख रहा है।

यहां देखें वीडियो….

इस वीडियो में आप देखेंगे कि लोग ओपन जीप में जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं कि चीतों की टोली आकर उनकी जीप पर चढ़ जाती है। चार चीते गाड़ी के अलग-अलग हिस्सों में मजे से बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं बाकी लोग बिल्कुल शांति से चुपचाप गाड़ी में बैठे हैं। हालांकि कुछ टूरिस्ट इस परिस्थिति में भी वीडियो बना रहे हैं। जबकि ड्राइवर थोड़ी देर के लिए धीरे-धीरे गाड़ी को पीछे करने की भी कोशिश करता है लेकिन चीतों को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।

इंस्टाग्राम के हैंडल @my_universal_tz पर इस चौंकाने वाले क्लिप को शेयर किया गया है। साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है- खतरनाक स्थिति।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button