Funny Jokes In Hindi: एक औरत कोक पी रही थी उसमें एक मच्छर गिर गया… औरत ने उसे निकाला तो मच्छर बोला…
Funny Jokes In Hindi: A woman was drinking coke, a mosquito fell in it... When the woman took it out, the mosquito said...

Funny Jokes In Hindi: सेहतमंद रहना आज की जीवन को खुशनुमा बना देता है, और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी आज लोगों को कई बीमारीयां हो रही कारण यही है लोग हंसना भुल गये है, वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।
दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और हम तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
फनी जोक्स – हंसना जरूरी है| (Funny Jokes In Hindi)
टीचर क्लास में सो गई, तो एक छोटा शरारती बच्चा उन्हें जगाने गया।
बच्चा बोला,टीचर, आप क्लास में सो रही हैं।
टीचर- नहीं बेटा, मैं सो नहीं रही, मैं तो आंखें बंद करके भगवान से बातें कर रही थी।
अगले दिन वह बच्चा क्लास में सो गया, तो टीचर ने उसे जगाया।
टीचर- बेटा, क्लास में सोते नहीं है।
बच्चा- नहीं मैम मैं सो नहीं रहा था। मैं तो भगवान से बातें कर रहा था।
टीचर- अच्छा, तो क्या बोले भगवान?
बच्चा- भगवान बोले कि उनकी तो आपसे कोई बात नहीं हुई थी।
ससुर जी- हेलो दामाद जी
कल आपके साले के लिए लड़की
देखने चलना है…!
दामाद जी- आपलोग ही चले जाइए…
मेरा खुद का निर्णय गलत हो गया है…!
साले साहब को खाक सलाह दूंगा…!
पत्नी आईसीयू में थी।
पति का रो-रोकर बुरा हाल था।
डॉक्टर बोला- हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर
वह कुछ बोल ही नहीं पा रही है। शायद कोमा में है।
अब तो सब कुछ भगवान के हाथ में है।
पति बोल उठा- सिर्फ 40 की ही तो है अभी…
तभी एक चमत्कार दिखा…
दिल की धड़कन बढ़ने लगी, पत्नी की ऊंगली हिली,
होंठ हिले और आवाज आई – 36 की…!




