यूथ अपडेट

Railway Jobs : युवाओं के लिए अच्छी खबर, रेलवे में निकली सरकारी नौकरी, आवेदन शुरु, इतनी चाहिए योग्यता

Railway Jobs, Central Railway Recruitment 2023 : railway recruitment 2023 official website, southern railway recruitment 2023, central railway official website cr.indianrailways.gov.in recruitment 2023, central railway jobs 10th pass, central railway apprentice, rrc central railway, central railway mumbai, Railway Recruitment 2023 Apply Online, RRC Central Railway Recruitment 2023 Apply Online, Railway Recruitment 2023, Central Railway Recruitment 2023

Railway Jobs : युवाओं के लिए अच्छी खबर, रेलवे में निकली सरकारी नौकरी, आवेदन शुरु, इतनी चाहिए योग्यता
Source: Credit – Social Media

Railway Jobs, Central Railway Recruitment 2023 : यदि आप भी सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की होने वाली है। रेलवे ने सरकारी नौकरी के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। सेंट्रल रेलवे में कई पदों पर भर्ती की जा रही है।

फटाफट करें आवेदन

इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर इंजीनियर, लोको पायलट और गार्ड/ट्रेन मैनेजर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआती हो चुकी है। ऐसे में यदि आप भी इस भर्ती का फायदा उठाना चाहते तो फटाफट आवेदन कर दीजिए। आवेदन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाना होगा और यहां पर आप आवेदन कर सकेंगे।

यह है आखरी तारीख

भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2023 निर्धारित की गई है।

इन पदों पर हो रही भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से सेंट्रल रेलवे में कुल 1303 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक ये भर्तियां GDCE कोटा के तहत होने जा रही हैं। इन कुल पदों में असिस्टेंट लोको पायलट के 732, टेक्नीशियन के 255, जूनियर इंजीनियर के 234 और गार्ड/ट्रेन मैनेजर के 82 पद शामिल हैं।

इतनी है आयु सीमा (Railway Jobs)

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स की आयु 42 साल, ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों की आयु 45 साल और एससी/एसटी श्रेणी के कैंडिडेट्स की अधिकतम 47 साल निर्धारित की गई है।

किन पदों पर कितनी चाहिए शैक्षिक योग्यता (Railway Jobs)

असिस्टेंट लोको पायलट – एनसीवीटी/एससीवीटी ट्रेडों में मान्यता प्राप्त संस्थानों से मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी प्लस आईटीआई या इंजीनियरिंग विषयों की विभिन्न ट्रेट्स का 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।

टेक्नीशियन पद – एनसीवीटी/एससीवीटी के मान्यता प्राप्त संस्थानों से मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी और आईटीआई पास होना चाहिए।
जेई पद – किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बेसिक स्ट्रीम के किसी भी सब स्ट्रीम के संयोजन में तीन साल का डिप्लोमा होना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button