बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

दरिंदगी की हदें पार : पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी लकड़ी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Credit : garima times

Betul News : बैतूल के बोरदेही थाना क्षेत्र में एक शराबी पति (drunken husband) द्वारा दरिंदगी की सारी हदें पार (cross all limits of cruelty) कर देने का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। शराबी पति ने पहले तो पत्नी को बेरहमी से पीटा (wife brutally thrashed)। इसके बाद उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में लकड़ी डाल (put wood in private parts) दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी जिला अस्पताल में मौत (death) हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरदेही थाना क्षेत्र के बिसखान में एक 45 वर्षीय महिला के साथ उसका पति आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता था। विगत 23 अगस्त की रात घर में सोई हुई थी। उसी दौरान उसका पति शराब के नशे में उसका पति घर पहुंचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

उसने दरिंदगी की हदें पार करते हुए महिला के प्राइवेट पार्ट्स में लकड़ी भी डाल दी। जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई। महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार न होने के चलते उसे जिला अस्पताल भेज दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो महिला डॉक्टरों ने किया पीएम

महिला की मौत के बाद डॉ. आकृति वर्मा और डॉ. ईशा डेनियल ने उसका पीएम किया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी महिला को गंभीर चोट आना पाई गई है। महिला की एमएलसी रिपोर्ट में भी उसे कई चोटें पाई गई थी। मृतका के भाई ने बताया कि उसका जीजा पहले भी बहन के साथ बेरहमी से मारपीट कर चुका है। पहले भी दो बार उसे बेहोश होने तक पीटा था।

अब बढ़ाई जाएंगी धाराएं

इस मामले में अस्पताल की तहरीर मिलने के बाद महिला के पति के खिलाफ धारा 323, 294, 506 के तहत मामला दर्ज किया था। अब इस मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी अपनी पत्नी पर संदेह करता था।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button