
How To Control Sugar: शुगर यानी कि डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे मुश्किल और अहम होता है इसे कंट्रोल करना। अक्सर दवाइयां खाने के बावजूद शुगर कंट्रोल में नहीं रहती। ऐसे में बार-बार डॉक्टर को दिखाना पड़ता है। हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप शुगर को कंट्रोल रख पाएंगे। इससे आपको बार-बार डॉक्टर के पास जाना नहीं पड़ेगा।
अजवाइन का पानी करेगा मदद
आयुर्वेद की बात करें तो हमारे घर में ही कई ऐसी चीजें मौजूद होती है जो हमें बीमारियों से लड़ने में मदद करती हैं। अजवाइन इन्हीं में से एक है। अजवाइन के कई आयुर्वेदिक गुण हैं जो हमें बीमारियों से बचाती है। यदि आप भी शुगर कंट्रोल में रखना चाहते है तो डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट लेने के बाद अजवाइन का पानी पीने से फायदा हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए एक बड़ा चम्मच अजवाइन, एक बड़ा चम्मच सौंफ, एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर की जरूरत होती है। इन सभी चीजों को पानी में मिलाकर चाय बना लें। और अपनी डाइट लेने के आधे घंटे बाद इसका सेवन करना चाहिए। अजवाइन के पानी के सेवन से आपके शरीर में शुगर कंट्रोल किया जा सकता है।
एलोवेरा भी है कारगर
एलोवेरा कई गुणों से भरपूर है यह स्किन प्रॉब्लम से लेकर पेट से जुड़ी कई समस्याओं का जड़ से इलाज करता है। शुगर कंट्रोल करने के लिए एलोवेरा काफी कारगर साबित हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए एलोवेरा के अनगिनत फायदे होते हैं। लेकिन कभी-कभी ये नुकसान भी कर सकता है। इसलिए इसका सेवन अपने डॉक्टर की सलाह पर ही करें। एलोवेरा के सेवन से भी आप Diabetes का लेवल मैंटेन कर सकते है।
आंवला है वरदान
शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए आंवला भी फायदेमंद साबित हो सकता है। विटामिन सी के गुणों से भरपूर आंवला अग्नाशय के इलाज के लिए सबसे अच्छा घरेलू उपाय है। आंवले से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा इसमें क्रोमियम होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है। आंवले का सेवन कच्चा, मुरब्बा, आचार या पाउडर किसी भी रूप में कर सकते है। आंवला के सेवन से भी आप शरीर में Diabetes लेवल को कंट्रोल कर सकते है।
जामुन का बीज है सबसे प्रभावशाली
आपको बताते है आप जामुन के सेवन से भी Diabetes को मैंटेन रख सकते है। जामुन के बीज Diabetes के लिए सबसे प्रभावशाली उपचारों में से एक है। इनके बीजों में जंबोलिन और जम्बोसीन यौगिक ज्यादा मात्रा में होते हैं। ये दो ऐसे घटक उस दर को कम करने में मदद करते हैं, जिस पर ब्लड ग्लूकोज जारी होता है। इसके अलावा इसके सेवन से बार बार प्यास और पेशाब लगने की समस्या भी दूर होती है। जामुन के सेवन से भी आप Diabetes जैसी बीमारियों को दूर कर सकते है।