DA Hike: देशभर के लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) को बढ़ाकर 50% कर दिया है। यह नियम 1 जनवरी, 2024 से लागू किया जा चुका है। इस नियम के अनुसार अगर डीए 50% हो जाता है तो मकान किराया भत्ता यानी HRA और कुछ भत्तों में बदलाव होगे। आपको बता दे कि डीओपीटी (DoPT) की तरफ से पहले भत्तों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसे इसी महीने डीए में बढ़ोतरी के बाद संशोधित किया जाएगा। आइए जानते है HRA की गणना किस प्रकार से होगी।
DA 50% होने पर HRA में बदलाव तय (DA Hike)
केंद्रीय कर्मचारियों के डीए के 50% पर पहुंचने पर HRA में बदलाव तय है। लेकिन आपको यह पता होना जरूरी है कि डीए में बदलाव से केंद्रीय कर्मचारियों के HRA पर असर शहर की कैटेगरी के हिसाब से पड़ता है। यह शहर वह होता है जहां पर कर्मचारी और उसका परिवार रह रहा है। HRA की कैलकुलेशन के लिए शहरों को कुछ चीजों के आधार पर X, Y और Z कैटेगरी में बांटा गया है। 7वें वेतन आयोग के अनुसार, 1 जुलाई, 2017 से HRA को कैटेगरी X, Y और Z शहर के लिए बेसिक सैलरी का क्रमशः 24%, 16% और 8% तक बनाया गया है।
पुरानी दर के मुताबिक HRA की गणना (DA Hike)
बाद में जब डीए 25% तक पहुंच गया तो X, Y और Z शहरों में HRA की दर को मूल वेतन के हिसाब से क्रमश: 27%, 18% और 9% तक बदल दिया गया। इसलिए यदि किसी कर्मचारी की बेसिक पे 35,000 रुपये है तो उसे शहर की कैटेगरी के अनुसार मिलने वाला HRA इस प्रकार होगा-
- X कैटेगरी के शहरों के लिए 35,000 रुपये का 27% यानी 9,450 रुपये
- Y कैटेगरी के शहरों के लिए 35,000 रुपये का 18% यानी 6,300 रुपये
- Z कैटेगरी के शहरों के लिए 35,000 रुपये का 9% यानी 3,150 रुपये
इस तरह X कैटेगरी वाले शहर के लिए HRA 9,450 रुपये, Y कैटेगरी वाले शहरों के लिए यह 6,300 रुपये और Z टाइप सिटी के लिए 3,150 रुपये होगा। लेकिन अब सातवे वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार डीए के 50% होने पर HRA दर X, Y और Z कैटेगरी के शहरों के लिए क्रमशः 30%, 20% और 10% तक की जानी चाहिए।
नई दर के मुताबिक HRA की गणना (DA Hike)
अब नए दर के हिसाब से 35,000 रुपये की बेसिक पे पर केंद्रीय कर्मचारियों को इस तरह संशोधित HRA दिया जाएगा। जैसे-
- X कैटेगरी के शहरों के लिए 35,000 रुपये का 30% यानी 10,500 रुपये
- Y कैटेगरी के शहरों के लिए 35,000 रुपये का 20% यानी 7,000 रुपये
- Z कैटेगरी के शहरों के लिए 35,000 रुपये का 10% यानी 3,500 रुपये
इतना होगा सैलरी में इजाफा
इस तरह X टाइप सिटी के लिए HRA बढ़कर 10,500 रुपये, टाइप Y के लिए 7,000 रुपये और Z टाइप सिटी मे लिए यह बढ़कर 3,500 रुपये हो जाएगी। यानी X टाइप सिटी वालों को 1050 रुपये महीने का ज्यादा मिलेगा। सालाना आधार पर यह 12600 रुपये होता है। इसी तरह Y कैटेगरी वालों के लिए यह 6,300 रुपये से बढ़कर 7,000 रुपये हो गया। सालाना 8400 रुपये का फर्क आया। इसी तरह Z कैटेगरी वालों के लिए यह 3,150 से बढ़कर 3,500 रुपये हो गया और सालाना यह 4200 रुपये बढ़ गई।