New Governors List: भारत के इन 13 राज्यों में बदल गए राज्यपाल, देखें सूची
New Governors List: Governors have changed in these 13 states of India, see list
New Governors List: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने 13 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। वहीं उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) और लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्णन माथुर (Radhakrishnan Mathur) का इस्तीफा भी स्वीकार किया है। साथ ही दोनों राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है।
- Also Read : Swimming Benefits: स्वस्थ रहना चाहते है तो शुरू कर दें स्विमिंग, बीमारिया छू तक नही पाएगी
राष्ट्रपति ने इन राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल और उपराज्यपाल(New Governors List)
अरुणाचल प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।
सिक्किम: राष्ट्रपति ने श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है।
झारखंड: सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।
हिमाचल: श्री शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
- Also Read : Lava Blaze 5G Sale: दमदार बैटरी और कैमरे वाला यह स्मार्टफोन छुड़ा रहा Samsung, Redmi के पसीने, कीमत बस इतनी
असम: गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है।
आंध्र प्रदेश: श्री न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़: बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले आंध्र प्रदेश के राज्यपाल थे।
मणिपुर: सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे पहले छत्तीसगढ़ की राज्यपाल थी।
नागालैंड: ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे पहले मणिपुर के राज्यपाल थे।
मेघालय: राष्ट्रपति द्वारा श्री फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। श्री फागू इसके पहले बिहार के राज्यपाल थे।
बिहार: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।
- Also Read : Tiger Ka Video: टाइगर के साथ सेल्फी लेने उसके पीछे मोबाइल लेकर दौड़ पड़ा शख्स, आगे जो हुआ खुद देख लीजिए…
महाराष्ट्र: रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले झारखंड के राज्यपाल थे।
लद्दाख: ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। वे पहले अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।



