बैतूल अपडेट

Hanuman Janmotsav betul: महाबली के जन्मोत्सव की पूरी हुई तैयारी, भगवा तोरण व झंडों से सजा श्री हनुमान चौक, कई समितियां करेंगी आयोजन

Hanuman Janmotsav betul: Preparations for the birth anniversary of Mahabali completed, Shri Hanuman Chowk decorated with saffron toran and flags, many committees will organize

Hanuman Janmotsav betul: महाबली के जन्मोत्सव की पूरी हुई तैयारी, भगवा तोरण व झंडों से सजा श्री हनुमान चौक, कई समितियां करेंगी आयोजनHanuman Janmotsav betul: श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर दद्दा के भक्तों में खासा उत्साह है। उनका जन्मोत्सव मनाने के लिए बीते कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति ने जहां शहर के गंज क्षेत्र को भव्य रूप से सजाया है वहीं ताप्ती शिव पुराण कथा समिति और बीजासनी माता मंदिर समिति भी तैयारियों में जुटी है। इधर मारूति नंदन उत्सव समिति द्वारा जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। दद्दा के हनुमान डोल स्थित धाम पर भी जन्मोत्सव पर धूम रहेगी। वहीं राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा गढ़ा से कुमली तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति गंज द्वारा विगत वर्ष की तरह श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर गंज क्षेत्र में भव्य सजावट की गई है। भगवा झंडे, तोरण, स्वागत द्वार लगाकर महाबली के जन्मोत्सव की तैयारियां की गई हैं। इस बार भी आतिशबाजी करके सभी शोभायात्राओं, झांकियों और अखाड़ों का स्वागत श्री हनुमान चौक (ऑटो स्टैंड) पर किया जाएगा। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर पूरे गंज का माहौल धर्ममय हो गया है। अंजना और केसरी के लाल चिरंजीवी श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव यादगार बनाने की तैयारियां की जा चुकी हैं।

समिति यह जन्मोत्सव गंज के सभी गणमान्य व्यापारियों, नागरिकों और श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य रूप में मनाने जा रही है। समिति का उद्देश्य सनातनियों को अपने धर्म के प्रति जागरूक करना है जिससे युवा पीढ़ी अपने धर्म से और धार्मिक कार्यों से रूबरू हो। युवा पीढ़ी अपने मार्ग से ना भटके और आपसी सद्भाव बना रहे। श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति गंज ने सभी से उपस्थित होने का आग्रह किया है।

मारूति नंदन उत्सव समिति भी करेगी स्वागत

इधर श्री मारूति नंदन उत्सव समिति बैतूल गंज द्वारा भी श्री हनुमान जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्राओं, झांकियों और अखाड़ों का स्वागत करेगी। समिति ने सभी पत्रकारों से भी समिति के आयोजन में शामिल होकर शोभायात्राओं का स्वागत करने की अपील की है।

फ्लेक्स से पटा शहर, लोगों में अपार उत्साह

श्री राम भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव को मनाने के लिए ताप्ती शिवकथा पुराण समीति एवं बीजासनी माता मंदिर समिती के सभी सदस्य प्राण प्रण एवं तन-मन-धन से जुट चुके हैं। पूरा शहर इन समितियों द्वारा जगह-जगह लगाये गये धार्मिक फ्लेक्स से पट गया है। लोगों में इस धार्मिक उत्सव को मनाने के लिए अपार उत्साह देखा जा रहा है।
इन समितियों का यह प्रयास है कि जिस प्रकार शहर में ताप्ती शिवकथा पुराण का ऐतिहासिक उत्सव सम्पन्न हुआ था उसी के अनुरूप हनुमान जन्मोत्सव भी मनाया जा सके। इस उत्सव में समिति के सभी सदस्य एक सी वेशभूषा में चलित उत्सव में सम्मिलित होगे। समिति ने शहर के सभी नागरिकों से भी एक सी वेशभूषा में इस चलित उत्सव में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु शहर के गणमान्य नागरिकों आशु किलेदार, रिकू किलेदार, योगी खंडेलवाल, बबलू खुराना, सुनील द्विवेदी, मुन्ना मानकर, रामकिशोर बोरवन, नारायण पवार, राधेश्याम, तरूण वैद्य, नरेन्द्र माकोड़े, योगेश कुबडे, चन्द्रशेखर देशमुख, अभिलाषा धोटे, बिल्लू पवार, अनिता राठौर, प्रकाश बंजारे, नीरज मालवी, स्वप्रिल पवार, राहुल परमार, प्रकाश गार्वे, नामदेव गार्वे, महावीर छाछेड़ एवं कन्हैया यादव प्रयासरत है।

हनुमानडोल में रहेगी धूम, बैतूल से चलेगी नि:शुल्क बस (Hanuman Janmotsav betul)

चमत्कारी हनुमान डोल हनुमान मंदिर में 6 अप्रैल गुरूवार को पूरे भक्तिभाव के साथ धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर कई दिनों से चल रही व्यापक तैयारी अंतिम चरण में है। हनुमान जन्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल चिंटू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर प्रात:काल से हवन शुरू होगा जिसमें कोई भी श्रद्धालु शामिल होकर आहुति डाल सकेगा।

पूर्णाहुति के बाद प्रात: 11 बजे से विशाल प्रसादी भंडारा प्रारंभ होगा जो देर शाम तक चलेगा। सचिव सोनू शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल की तरफ से कमानी गेट से हनुमान डोल तक श्रद्धालुओं को लाने एवं ले जाने के लिए प्रात: 9 बजे से नि:शुल्क बस चलेंगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से यज्ञ एवं प्रसादी भंडारा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

गढ़ा गांव से निकाली जाएगी शोभायात्रा (Hanuman Janmotsav betul)

राष्ट्रीय हिंदू सेना के तत्वावधान में भगवान श्री हनुमान जी के प्रकट उत्सव के पावन अवसर पर विशाल भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा 6 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 1 बजे से ग्राम गढ़ा से प्रारंभ कर ग्राम कुमली मेले में सम्पन्न की जाएगी। शोभा यात्रा के पहले श्री हनुमान जी की महाआरती एवं विशाल भंडारे के आयोजन के साथ ही संतों, धार्मिक समाजसेवी, विद्वानों, संगठन के सदस्यों का भगवा वस्त्र भेंट कर सम्मान भी होगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने सभी धर्मप्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button