देश/विदेश

Blue Tick on FB and IG: अब हर कोई पा सकता हैं फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ब्‍लू टिक, जानें क्‍या है प्रोसेस

Blue Tick on FB and IG: Now everyone can get Blue Tick on Facebook and Instagram, know what is the process

Blue Tick on FB and IG: अब हर कोई पा सकता हैं फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ब्‍लू टिक, जानें क्‍या है प्रोसेस
Source – Social Media

Blue Tick on FB and IG: ट्विटर (Twitter) के बाद अब फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) भी ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए पैसा वसूलेंगे। मेटा (Meta) ने यूजर प्रोफाइल पर ब्लू बैज (Blue Badge) ऑफर करने के लिए प्रीमियम वेरिफिकेशन सर्विस लॉन्च करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, हम फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वैरिफिकेशन के लिए टेस्टिंग सेवा शुरू करने जा रहे हैं। आप जल्द ही भुगतान करके वैरिफिकेशन ले सकेंगे। इससे आपके अकाउंट की सरकारी आईडी के तहत पुष्टि होगी और आपकी रीच बढ़ेगी। वेरिफिकेशन सेवा की शुरुआत अभी ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में होगी।

लेकिन जल्द ही इसे पूरे विश्व में लागू किया जाएगा। सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपनी प्रोफाइल के आगे ब्लू टिक लगाने के लिए अब पैसे देने होंगे। फेसबुक और इंस्टाग्राम को हैंडल करने वाली कंपनी मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ब्लू टिक के लिए पैसे लेने की घोषणा की है। वेब पर ब्लू बैज के लिए सब्सक्रिप्शन 11.99 डॉलर प्रति माह से शुरू होगा। वहीं, आईओएस प्लेटफॉर्म्स पर यह ऑफर 14.99 डॉलर प्रति माह से शुरू होगा। इस हफ्ते पहली बार यह सेवा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मिलने लगेगी।

क्या होगा खास(Blue Tick on FB and IG)

इंस्टाग्राम और फेसबुक पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल में यूजर्स को कुछ खास सर्विस ऑफर की जा सकती है। साथ ही एचडी वीडियो अपलोड करने के साथ ही कई अन्य सर्विस दी जा सकती है। बता दें कि अभी तक फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मशहूर लोगों को ब्लू टिक वेरिफिकेशन दिया जाता था। इसमें क्रिएटर्स, कंपनियां, ब्रांड्स शामिल थे।

मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा (Blue Tick on FB and IG)

नकली या फ़ेक आईडी बनाए जाने के ख़तरों से निपटने में आसानी जब चाहो, तब मदद मिलेगी रीच बढ़ेगी, ज़्यादा लोगों तक पहुंच सकेंगे कुछ फ़ीचर जो सिर्फ़ मेटा वैरिफाइड यूज़र्स को मिलेंगे। प्रोफाइल वेरिफिकेशन के साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम का सब्सक्रिप्शन बंडल धोखाधड़ी से अतिरिक्त सुरक्षा भी प्रदान करेगा।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इस हफ्ते शुरू हो जाएगी सर्विस

  • इस हफ्ते यह सर्विस ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मिलने लगेगी। जल्द ही अन्य देशों में भी ये सर्विस शुरू होगी।
  • ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स एक सरकारी आईडी के साथ अपनी प्रोफाइल वेरिफाइड करा सकेंगे। सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
  • आपको बता दें कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप इन तीनों की मुख्य कंपनी मेटा है।
  • भारत में यह सर्विस कब शुरू होगी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Also Read : Dulha dulhan Viral Video: बारातियों को रोक दूल्हे ने उठा लिया दुल्हन का घूंघट, फिर बोला…देखें वीडियो

पेड सर्विस से पहले तक मुफ्त में दिया जाता था ‘ब्लू टिक’

  • ब्लू टिक के लिए पेड सर्विस लॉन्च किए जाने से पहले तक ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वेरिफिकेशन के जरिए मुफ्त में ब्लू टिक दिया जाता था। ट्विटर के ब्लू टिक को लेगेसी ब्लू टिक कहा जाता था।
  • ये टिक क्रिएटर्स, मशहूर शख्सियतों, हस्तियों, पत्रकारों, सरकारी अकाउंट्स, कंपनियों और ब्रांड्स के असली अकाउंट की पहचान के लिए मुफ्त में दिया जाता था।
  • ट्विटर के एलन मस्क ने तो कहा है कि धीरे-धीरे सभी के लेगेसी ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे।

Also Read : IRCTC TOUR PACKAGE: गर्मी की छुट्टी में यहां बनाए घूमने जाने का प्लान, IRCTC की मदद से लें ठंडी वादियों का मजा, जानें कितना होगा किराया

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button