बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमंडी भावमध्यप्रदेश अपडेट
मंगोनाकला में युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर दी जान, पति-पत्नी में हुआ था विवाद

बैतूल के प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम मंगोनाकला निवासी युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार ग्राम मंगोनाकला निवासी राजकुमार पिता न्यूतम बारस्कर (32) निजी कंपनी में नौकरी करता था।
रविवार दोपहर में राजकुमार पत्नी पिंकी के साथ बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद में राजकुमार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते वह बेहोश होकर घर के आंगन में गिर गया। भाई अकलेश ने निजी वाहन से राजकुमार को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया।
अस्पताल में उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। अकलेश की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मृतक के छोटे भाई अकलेश ने बताया राजकुमार ने 6 साल पहले भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी।



