मध्यप्रदेश अपडेट

PM Surya Ghar Yojana: PM सूर्य घर योजना के तहत एमपी के 16 जिलों में सोलर पैनल पर मिली 78,000 की सब्सिडी, जानें सबकुछ

PM Surya Ghar Yojana: Under PM Surya Ghar Yojana, subsidy of Rs 78,000 on solar panels in 16 districts of MP, know everything

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (Surya Ghar Muft Bijli Yojana) का मुख्‍य उद्देश्य के करोड़ों घरों में मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। इस योजना का लाभ लोगों को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तहत देना शुरू कर दिया है। इस योजना में अलग-अलग स्‍तर जैसे- 1 किलोवॉट सोलर संयन्त्र लगाने पर 30 हजार रूपये, 2 किलोवॉट सोलर संयन्त्र लगाने पर 60 हजार रुपए तथा 3 किलोवॉट या उससे ऊपर के सोलर संयन्त्र स्‍थापित करने पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी दी जा रही है।

16 जिलों में सोलर पैनल पर मिली सब्सिडी (PM Surya Ghar Yojana)

अपको बता दें कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाले भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना से जोड़ने जा रही है। इस योजना में अब 1 किलोवॉट पर 30 हजार, 2 किलोवॉट पर 60 हजार एवं 3 या उससे अधिक के सोलर प्लांट पर 78 हजार रूपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

खास बात यह है कि दिसम्बर 2023 की स्थिति में सरकार द्वारा प्रति किलोवॉट 14 हजार 588 रूपए की सब्सिडी दी जा रही थी जो कि जनवरी-24 में बढ़ाकर 18 हजार रुपए प्रति किलोवॉट कर दी गई थी। जिसे अब और बढ़ाकर दो किलोवॉट तक 30 हजार रुपए प्रति किलोवॉट कर दी गई है।

अब मिलेंगी इतनी सब्सिडी (PM Surya Ghar Yojana)

इस तरह दिसंबर की तुलना में दिनांक 13 फरवरी 2024 के बाद लगने वाले दो किलोवॉट तक के सौर्य संयन्त्र पर मिलने वाली सब्सिडी 36 हजार रुपए के स्थान पर अब उपभोक्ता को 60 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी।

इस योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली की सुलभता के साथ आर्थिक लाभ देना है। सब्सिडी का लाभ देकर लोगों को प्रोत्साहित करना है। पीएम सूर्य घर योजना से जुड़ने पर पर्यावरण के हितों की रक्षा हो सकेगी। इस योजना का लाभ हर वर्ग का व्‍यक्ति ले सकता हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button