बैतूल अपडेट

Betul Accident: सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर; अज्ञात मोटर साइकिल चालक ने मारी टक्कर

Betul Accident: One dead, one serious in road accident; Hit by unknown motorcyclist

Betul Accident: (मुलताई)। बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में बीती रात डहुआ में हुए सड़क हादसे में सिपावा निवासी एक युवक की मौत हो गई। वहीं सोनेगांव निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि ग्राम सोनेगांव निवासी भीमराज रघुवंशी, सिपावा निवासी बसंत सरोदे के साथ बाइक से बीती रात 9 बजे वापस गांव जा रहे थे। तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।

भीमराज और बसंत के सर में गंभीर चोट आई। बसंत के सिर से खून अधिक बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि भीमराज को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि आज पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। (Betul Accident)

ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार लगभग 15 से 20 फीट दूर फिंका गए थे। वहीं टक्कर मारने वाला वाहन मौके से भाग गया। युवक के मुंह से और सिर से लगातार खून बह रहा था।

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना संजीवनी 108 को दी। इसके बाद मौके पर संजीवनी 108 पहुंची, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था वहीं दूसरे की हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button