Malaika Arora Pregnant : 49 साल की उम्र में मलाइका अरोड़ा को लेकर मिली गुड न्यूज? बायफ्रेंड अर्जुन कपूर के बच्चे की बनने जा रही हैं मां
Malaika Arora Pregnant: देश के सबसे के सबसे कंट्रोवर्सियल कपल मलाइका और अर्जुन कपूर का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों को अक्सर कई जगह पर साथ में स्पॉट किया जा चुका है। दोनों आए दिन बाहों में बाहें डाले घूमते नजर आते हैं। अब एक खबर ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया है। खबर ये है कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई है। इन खबरों के आने के बाद अर्जुन कपूर ने सामने आकर सोशल मीडिया पर एक बड़ी बात भी कह दी है।
अर्जुन के बच्चे की मां बनेगी मलाइका?
काफी लंबे समय से मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे है। ऐसे में उनके फैंस अक्सर उनसे ये सवाल करते है कि वे दोनों शादी कब करेंगे? बता दें कि दोनों ने अपने रिलेशन को पूरी दुनिया के सामने कुबूल किया है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 49 साल की मलाइका के बिना शादी के प्रेग्नेंट हो गई है और अब वो अर्जुन कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले दिनों लंदन गए थे, जहां दोनों ने अपने करीबियों को प्रेग्नेंसी को लेकर जानकारी भी शेयर की थी। इन रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। आपको बता दें, इस वक़्त मलाइका की उम्र 49 साल है और ऐसे में उनका मां बनना उन्हें ट्रोल करवा सकता है।
अर्जुन कपूर और मलाइका का आया रिएक्शन
Malaika Arora Pregnant : मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबर वायरल होने के बाद अर्जुन कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने पोस्ट में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- हर किसी को अपने कर्मों का हिसाब मिलता है। आप अपनी पूरी जिंदगी लोगों से पंगा नहीं ले सकते हो। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन हो। जैसा जाएगा वैसा ही आएगा। ऐसे ही चीजें चलती हैं। जल्दी या देर से ही सही, ब्रह्मांड आपको आपके कर्मों का फल देगा, जिसके आप हकदार हो। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट से साफ मालूम चलता है कि अपनी लेडीलव को लेकर फैली गलत खबर से वे अभी भी आहत हैं। जबकि मलाइका ने प्रेग्नेंसी की फेक न्यूज पर रिएक्ट करते हुए इसे घिनौना बताया है।