बैतूल अपडेट

Betul road accident: बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा: दिवाली पर नानी के घर से लौटते समय युवक की मौत

Betul road accident: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक दिवाली मनाने नानी के घर से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया।

Betul road accident: बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा: दिवाली पर नानी के घर से लौटते समय युवक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार जामठी निवासी 24 वर्षीय विकेश पुत्र लालसिंह धुर्वे अपनी नानी के घर से दिवाली मनाने अपने गांव वापस जा रहा था। इसी दौरान वंडली और रगड़गांव के बीच उसकी मोटर साइकिल की एक अन्य मोटर साइकिल से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विकेश के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

Betul road accident: बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा: दिवाली पर नानी के घर से लौटते समय युवक की मौत

ग्रामीणों ने पहुंचाया घायल को अस्पताल

स्थानीय लोगों की मदद से विकेश को आठनेर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में आईसीयू में भर्ती रहने के बाद आज सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की रिपोर्ट आठनेर थाना पुलिस को भेज दी गई है।

तीन बहनों का था इकलौता भाई

परिजनों ने बताया कि विकेश अविवाहित था और पेवर ब्लॉक बनाने का काम करता था। वह परिवार का एकमात्र बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। गांव में भी इस घटना से शोक की लहर है और लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

टक्कर मारने वाला बाइक सवार गायब

पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले दूसरे बाइक सवार की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसकी तलाश की जा रही है। आठनेर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button